
रिपोर्टर :- जितेश्वर साहू ,
मुंगेली : ग्राम ठकुरीकांपा सरपँच लिकेश्वर सोनकर और सभी 20 वार्ड के पंचों के साथ ग्रामीण द्वारा शा. उचित मूल्य की दुकान को शासकीय ग्राम पंचायत भवन सह-गोदाम में स्थानांतरित करने हेतु लगभग सभी प्रकार से विभागीय और जनपद स्तर के समस्त अधिकारी से लिखित में शिकायत पत्र के द्वारा आवेदन देते हुए थक चुके है, अवगत हो कि वर्तमान में संचालित सोसाइटी सामाजिक और निजी स्थान पर संचालित किया जा रहा है।

जिसका विरोध लगभग पूरे ग्रामीण और पँच सरपँच के माध्यम से लिखित में प्रस्ताव रखा गया है, की उस जगह को तत्काल ग्राम पंचायत भवन सह-गोदाम में स्थानांतरित किया जाए, किन्तु किसी बड़े नेता का छत्र छाया होने के कारण शासकीय अधिकारी भी अपना हाथ खड़े कर देते है। इससे यह स्पष्ठ दिखाई पड़ता है, की समाज और गरीब परिवार के हित में कोई भी कार्य नही हो सकता ,और शासन के योजनाओं का लाभ बस एक कागज में ही सिमट कर गया है, भले ही हितग्राहियों का हक छीना जा रहा हो।

आगे वीडियो में यह स्पष्ट बताया जा रहा है, ग्राम के सरपंच से बात करने पर पता चल रहा है, की ग्राम के सभी पँच और हितग्राही की मांगों का कोई मूल्य नहीं है, सभी अधिकारी से गुहार लगाने के बाद भी इनकी कोई सुनवाई नहीं है। पूर्व में सोसायटी को समूह के द्वारा मनमानी ढंग से निजी स्थान में संचालित किया जा रहा है। जिससे हितग्राही असन्तुष्ट हैं।