आयकर विभाग की टीम पिछले 4 दिनों से राज्य के अलग अलग जिलों में कार्यवाही कर रही थी l करीब 100 अफसरों की टीम ने बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा और रायपुर में कोयला कारोबार से जुड़े कारोबारी के घर छापा मारा था l अब टीम वापस दिल्ली लौट रही है lखबर है की रेड में करोड़ों की डील्स के सबूत मिले हैं और लाखों रुपए भी बरामद किये गए है l आयकर विभाग जांच में मिले दस्तावेजों को खंगालने के बाद जल्द ही बड़े खुलासे करेगी l
आयकर की टीम ने बिलासपुर में तेंदूपत्ता व्यापारी बजरंग अग्रवाल, बनवारी अग्रवाल के घर छापा मारा था ये दोनों राइस मिल और रियल स्टेट का काम भी करते हैं।रायपुर के स्वर्णभूमि रेसिडेंशियल कॉलोनी में भी छापा मारा गया था। यहां भी कोयला कारोबारियों की करोड़ों की प्रॉपर्टी है। बताया जा रहा है यहां बड़ी मात्रा में कैश और ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जिनमें आर्थिक अनियमितता के सबूत हैं।रायगढ़ में NR ग्रुप के मालिक संजय अग्रवाल के ठिकानों पर जांच की गई। कोयला कारोबारी राकेश शर्मा, रायपुर में लॉ विस्टा सोसायटी में रामगोपाल अग्रवाल के घर की तलाशी ली गई।
NR इस्पात के मालिक संजय अग्रवाल ने पिछले दिनों राज्य सरकार से 5000 करोड़ रुपए का MoU साइन किया था। इसके साथ ही उन्होंने पिछले 2 साल में अपने प्लांट का एक्सटेंशन 2,000 करोड़ रुपए की लागत से कराया था।यहाँ भी पड़े IT के छापे –ज्ञात सुरों के आधार पर आयकर विभाग की टीम ने कांग्रेस नेता श्यामसुंदर अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि कांग्रेस नेता आनंद अग्रवाल, अनुराग कपड़ा दुकान के संचालक कमलेश अग्रवाल, स्टांप वेंडर जगदीश बंसल, प्रियंका मोबाइल दुकान के संचालक राहुल अग्रवाल और सत्यविद्या ज्वेलर्स के संचालक अरुण अग्रवाल के यहां भी छापा मारा।