Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इंडिया गठबंधन में अभी तक तय नहीं की कौन होगा प्रधानमंत्री उम्मीदवार….
    News

    इंडिया गठबंधन में अभी तक तय नहीं की कौन होगा प्रधानमंत्री उम्मीदवार….

    By Tv 36 HindustanSeptember 30, 2023No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई में 31 अगस्त और 1 सितंबर को INDIA गठबंधन की बैठक हुई थी. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता से हटाने के लिए बहुत सी प्लानिंग हुई, कई कमेटी बनीं, कई सब कमेटी भी बनीं और दावा किया गया कि तेजी से काम करेंगे, लेकिन पटना, बेंगलुरु और फिर मुंबई की बैठकों के बाद भी INDIA गठबंधन उसी सवाल के इर्द गिर्द घूम रहा है कि नरेंद्र मोदी से मुकाबले के लिए पीएम उम्मीदवार कौन होगा.मोदी के मुकाबले कौन?वैसे तो INDIA गठबंधन के बड़े नेता सामूहिक नेतृत्व की बात करते हैं, लेकिन उन्हीं पार्टियों की सेकेंड लाइन अपने-अपने नेताओं के लिए बैटिंग करने में जुटी है.

    INDIA गठबंधन में RJD और JDU की तरफ से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम की चर्चा छेड़ दी गई है. RJD नेताओं ने फुलवारी शरीफ में चादर चढ़ा कर नीतीश कुमार के पीएम बनने की दुआ मांगी. RJD कह रही है कि इस बार पीएम बिहार से होना चाहिए और नीतीश कुमार योग्य व्यक्ति हैं, उन्हें उम्मीदवार बनाया जाए. प्रवक्ताओं के बयानों के बाद पीएम की कुर्सी वाले सवाल पर अरविंद केजरीवाल की भी एंट्री हुई. उन्होंने कहा कि हमें किसी व्यक्ति विशेष की बात नहीं करनी चाहिए. देश में ऐसी व्यवस्था बनानी चाहिए, जिसमें सभी 140 करोड़ लोग पीएम हों.

    पीएम उम्मीदवारी पर बयानों वाली इस रेस में नीतीश कुमार के पुराने साथी प्रशांत किशोर ने JDU पर तंज किया और कहा कि लोकसभा में एक भी एमपी नहीं है, लेकिन इनकी बातें प्रधानमंत्री से ही शुरू होती हैं. वैसे जब नीतीश कुमार की चर्चा छिड़ी तो बीजेपी की तरफ से भी तीखा हमला किया गया. केंद्रीय मंत्री गीरिराज सिंह ने कहा कि मुस्लिम वोटों के लिए लालू यादव और नीतीश कुमार ने कुकर्म किया है.

    नरेंद्र मोदी के खिलाफ INDIA गठबंधन का चेहरा कौन होगा ये तो पता नहीं है, लेकिन शुरुआती बयानों के जैसे रुझान आ रहे हैं, इससे ये तो समझ में आ रहा है कि हंगामा खूब होगा.आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कह रहे हैं कि 140 करोड़ लोग पीएम हों. जाहिर है 140 करोड़ लोग पीएम तो हो नहीं सकते, ये सिर्फ कहने वाली बात है और इस बात की आड़ में अरविंद केजरीवाल ने पीएम उम्मीदवार वाले सवालों को घुमा दिया.

    वैसे पीएम उम्मीदवार का तय ना हो पाना INDIA गठबंधन में विवाद का एक मात्र कारण नहीं है. कई ऐसे मुद्दे हैं जो अब तक तय नहीं पाए हैं जैसे कि…पीएम मोदी के खिलाफ चेहरा तय नहींसंयोजक का पद नहींसीट शेयरिंग फॉर्मूला भी तय नहींसाझा रैली होने की बात थी, एमपी में ये रैली करने की बात तय थी, लेकिन वो रद्द हो गईINDIA गठबंधन का एजेंडा, जैसे जाति जनगणना पर मतभेद खुल कर सामने आ चुके हैंवैसे इसके अलावा भी INDIA गठबंधन में कई मोर्चों पर संग्राम है.

    सबसे ज्यादा खटपट कांग्रेस और आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस और डीएमके के बीच है.AAP बनाम कांग्रेसAAP की सरकार ने पंजाब में कांग्रेस के एक विधायक को गिरफ्तार कर लिया.पंजाब कांग्रेस ऐलान कर चुकी है कि वो सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस अकेले 7 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है.प. बंगाल में अधीर रंजन ममता पर हमलावरअधीर रंजन चौधरी ने सबसे पहले ममता बनर्जी के स्पेन दौरे को फिजूलखर्ची कहा. फिर पश्चिम बंगाल में डेंगू को ममता निर्मित डेंगू कह दिया.

    इस पर TMC ने अधीर रंजन चौधरी को गठबंधन धर्म पालन करने की नसीहत दी. इससे पहले TMC जाति जनगणना को INDIA गठबंधन के एजेंडे में शामिल करने का विरोध कर चुकी है.Mamata Adhir Yechuriतमिलनाडु में DMK के रुख से कांग्रेस की टेंशन बढ़ीDMK नेता लगातार सनातन विरोधी बयान दे रहे हैं. कांग्रेस ने DMK के बयान से तो किनारा कर लिया है लेकिन बीजेपी को जवाब देना उनके लिए मुश्किल हो रहा है.

    ऐसे में INDIA गठबंधन के लिए सबकुछ इतना आसान नहीं होगा. खासकर TMC और AAP के साथ कांग्रेस को परेशानी तय है, हांलाकि अरविंद केजरीवाल कह रहे हैं सब ठीक कर लिया जाएगा, लेकिन कैसे ठीक होगा, इस पर कोई कुछ नहीं बोल रहा है. दरअसल कांग्रेस की समस्या ये है कि वो ज्यादातर राज्यों में बीजेपी के साथ क्षेत्रीय दलों से भी लड़ाई के मैदान में रही है, अब उसे इन्हीं के साथ गठबंधन करना पड़ा है.क्षेत्रीय दल बने कांग्रेस के लिए पहेलीयूपी में पहले समाजवादी पार्टी से लड़ाई थी, अब गठबंधन करना है.

    पश्चिम बंगाल में विधानसभा में TMC से लड़ाई थी, अब गठबंधन करना है. केरल में विधानसभा में लेफ्ट से लड़ाई है, लोकसभा में गठबंधन करना है. पंजाब में विधानसभा में आम आदमी पार्टी से लड़ाई है, लोकसभा में गठबंधन करना है. दिल्ली में भी यही हाल है, आम आदमी पार्टी से लड़ाई है, अब गठबंधन करना है.गुजरात में कांग्रेस बीजेपी के साथ-साथ AAP से भी लड़ रही है. हिमाचल में भी कांग्रेस AAP के बढ़ते कदम से परेशान है.

    गोवा में भी यही हालत है, वहां भी कांग्रेस AAP से परेशान है.कुल मिलाकर INDIA गठबंधन का रास्ता कांटों भरा है और इसमें अभी बहुत संकट है. इन्हें इन संकटों को दूर करने के लिए बहुत सी तैयारियां करनी हैं. हालांकि झटका बीजेपी को भी लगा है.बीजेपी के लिए भी हैं चुनौतियांतमिलनाडु में बीजेपी की सहयोगी AIADMK ने गठबंधन तोड़ दिया. पंजाब में बीजेपी को बिना अकाली दल के चुनाव में जाना होगा.

    Lहालांकि बीजेपी को कर्नाटक में जेडीएस का साथ मिल गया है. बदले समीकरणों को भांपते हुए बीजेपी ने अपनी चुनावी तैयारियां भी तेज कर दी हैं, जिसकी शुरुआत विधानसभा चुनाव से हो रही है. गृहमंत्री अमित शाह ने हाल ही में राजस्थान में बैठक की थी. शुक्रवार को छत्तीसगढ़ में बैठक हुई. जेपी नड्डा ने दिल्ली में बैठक की.

    .

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपाटन सीट के लिए टीएस सिंहदेव ने दिया यह बयान…
    Next Article बीएसएफ ने सीमा पार अपराधियों की नापाक गतिविधियों को विफल किया….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री से प्रदेश कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात…

    February 25, 2026

    पीएम ने इजरायली दौरे को बताया ऐतिहासिक, राष्ट्रपति ने लिखा वेलकम पोस्ट…

    February 25, 2026

    विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश व्यापार एवं उद्योग के लिए में बना है अनुकूल माहौल सीएम साय…

    February 25, 2026

    विधानसभा में CSR, STP और नशीले पदार्थों को लेकर गरमाया सदन…

    February 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री से प्रदेश कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात…
    • पीएम ने इजरायली दौरे को बताया ऐतिहासिक, राष्ट्रपति ने लिखा वेलकम पोस्ट…
    • विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश व्यापार एवं उद्योग के लिए में बना है अनुकूल माहौल सीएम साय…
    • विधानसभा में CSR, STP और नशीले पदार्थों को लेकर गरमाया सदन…
    • हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, परिसर में सघन जांच जारी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?