स्पोर्ट्स डेस्क. साउथ अफ्रीका में जारी आईसीसी टी20 महिला वर्ल्ड कप का आज पहला सेमीफाइनल मैच केपटाउन में खेला जाएगा, जिसमें भारतीय टीम की टक्कर ऑस्ट्रेलिया से होगी.
यह मैच दोनों ही टीमों के लिए करो या मारो वाला मैच होगा भारतीय टीम आज ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देकर फाइनल में जगह पक्की करने के इरादे से मैदान में उतरेगी.
भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीमों के बीच हुए पिछले पांच टी20 मुकाबलों में कंगारू टीम का पलड़ा भारी रहा हैं, जिसमे ऑस्ट्रेलिया ने 4 बार बाजी मारी है. जबकि एक मुकाबले में ही भारतीय टीम को जीत मिली.
टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले तीन मैच लगातार गंवाए हैं. ऐसे में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस बार भी दबाव में नजर आ सकती है.
इंडिया vs ऑस्ट्रेलिया महिला टी20 में हेड-टु-हेड
इंडिया vs ऑस्ट्रेलिया के बीच अबतक हुए टी20 मैच का रिकॉर्ड देखा जाए, तो उसमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय महिला टीम बेहद कमजोर नजर आती है. दोनों टीमों के बीच अब तक 30 टी20 मैच खेले गए, जिसमें भारतीय टीम को सिर्फ 6 मैचों में ही जीत मिली है. जबकि 22 में उसे हार मिली है. एक मैच बेनतीजा और एक टाई रहा था.
भले भी पिछले कुछ मैच में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलियाई टीम की खिलाफ कुछ खास नहीं कर पायी हो लेकिन आज होने वाले सेमीफइनल को जीत कर भारतीय महिला टीम वर्ल्क फाइनल में पहुँचने के इरादे से मैदान में उतरेगी.
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच यह सेमीफइनल मुकाबला गुरुवार शाम 6:30 बजे से खेला जाएगा.
भारतीय महिला टीम :
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया, ऋचा घोष, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, राधा यादव, रेणुका ठाकुर, अंजलि सरवानी, पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़, शिखा पांडे.
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम :
मेग लेनिंग (कप्तान), एलिसा हिली, डार्सी ब्राउन, एश्ले गार्डनर, किम गार्थ, हीथर ग्राहम, ग्रेस हैरिस, जेस जॉनसन, अलाना किंग, ताहिला मैक्ग्रा, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेरहम.