पॉचेफस्ट्रूम, 14 फरवरी । दक्षिण अफ्रीका में भारत ने एफआईएच प्रो लीग मैच में मेजबान टीम को 10-2 से करारी मात दी।
भारत की हॉकी टीम ने रविवार को ड्रैग फ्लिक विशेषज्ञ हरमनप्रीत सिंह के चार रोमांचक गोलों से दक्षिण अफ्रीका बढ़त बनायी। जिससे दक्षिण अफ्रीका पहले हाफ मेंं 3-1 से पीछे रहा। भारतीय खिलाड़ी हरमनप्रीत ने 36वें, 52वें, 60वें मिनट में दो गोल दागे। जबकि शिलानंद लाकडा ने 27वें और 48वें मिनट पर भारत की ओर से गोल किए। इसके साथ ही सुरेन्द्र कुमार ने 15वें मिनट में, मनदीप सिंह ने 28 मिनट में, सुमित ने 45वें और शमशेर सिंह ने 56 मिनट में गोलकर दक्षिण अफ्रीका की आशाओं में पानी फेर दिया। वहीं दक्षिण अफ्रीका की ओर से डेनियल बेल और कॉनर ब्यूचैम्प ने एक-एक गोल किए।
भारत वर्तमान में प्रो लीग रैंकिग में चार मैचों के बाद 9 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका तालिका में सबसे नीचे है। वह एक मैच भी नहीं जीत सका। भारत अगला एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2022 होम लेग में 26 और 27 फरवरी को स्पेन से खेलेगा।