Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » भारत के पास पैसा बहुत, 21 मिलियन डॉलर क्यों दें’; फंडिंग के सवाल पर बोले…
    समाचार

    भारत के पास पैसा बहुत, 21 मिलियन डॉलर क्यों दें’; फंडिंग के सवाल पर बोले…

    By Tv 36 HindustanFebruary 19, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– एलन मस्क के नेतृत्व वाला सरकारी दक्षता विभाग लगातार यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट यानी यूएसएड से जुड़ी अहम जानकारी साझा कर रही है। कुछ दिनों पहले DOGE ने जानकारी दी थी कि USAID द्वारा भारत समेत दुनियाभर के कई देशों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता रोक दी है।

    जानकारी सामने आई है कि भारत के चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने की खातिर अमेरिका फंडिंग कर रहा था। अब सवाल यह उठ रहा है कि अमेरिका यह धन किसे देता था? रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका 21 मिलियन डॉलर (1 अरब 82 करोड़ रुपए) भारत को देता था।
    फंडिंग को लेकर जब राष्ट्रपति ट्रंप से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम भारत को 21 मिलियन डॉलर क्यों देंगे?
    भारत के पास बहुत पैसा, हम फंड क्यों दें: ट्रंप

    फ्लोरिडा के मार-ए-लागो में एक संवाददाता सम्मेलन में ट्रंप ने कहा उनके (भारत) पास बहुत ज्यादा पैसा है। ऐसे में हम भारत को 21 मिलियन डॉलर क्यों देंगे? ये बात समझ से परे है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में सबसे ज्यादा टैक्स लगाने वाले देशों में से एक है। हम मुश्किल से वहां पहुंच सकते हैं क्योंकि उनके टैरिफ बहुत ऊंचे हैं। ट्रंप ने ये भी कहा कि वो भारत और प्रधानमंत्री का बहुत सम्मान करते हैं। जो कुछ दिन पहले ही अमेरिका से गए हैं।

    USAID क्यों करता था फंडिंग?
    DOGE ने कुछ दिनों पहले कहा था कि अमेरिका ने भारत में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए बनाए गए 21 मिलियन डॉलर के कार्यक्रम में कटौती करने का फैसला किया है। DOGE अमेरिकी सरकार के खर्चे में कटौती कर रहा है। DOGE द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, अमेरिका भारत को 21 मिलियन डॉलर इसलिए देता था ताकि देश के चुनावों में मतदाता की भागीदारी बढ़े।

    USAID मानव इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला: संजीव सान्याल
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार संजीव सान्याल ने भारत को दी जाने वाली इस फंडिंग पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने यूएसएड को मानव इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला करार दिया है। सान्याल ने सवाल पूछा कि भारत में मतदान प्रतिशत सुधारने के लिए खर्च किए गए 21 मिलियन अमेरिकी डॉलर और बांग्लादेश में राजनीतिक माहौल को मजबूत करने के लिए 29 मिलियन अमेरिकी डॉलर किसे मिले?
    फंडिंग को लेकर हो रही राजनीतिक बयानबाजी
    फंडिंग को लेकर देश में राजनीतिक बहस भी छिड़ गई है। भाजपा ने सवाल उठाए हैं कि साल 2012 में चुनाव आयोग को फंडिंग क्यों की गई। कांग्रेस सरकार के दौरान फंड क्यों दी गई। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अमेरिकी फंडिंग को भारत की चुनावी प्रक्रिया में बाहरी दखल करार दिया।
    भाजपा नेता अमित मालवीय ने सवाल किया कि इस फंडिंग से किसे लाभ हुआ है? उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से सत्तारूढ़ दल को तो नहीं हुआ होगा। भाजपा के आरोपों पर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा, क्या भाजपा ये कहना चाहती है कि फंडिंग की वजह से साल 2014 में भाजपा की केंद्र में सरकार बनी।

    Post Views: 1,290

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअब मुफ्त की शराब और हैंगओवर के लिए भी छुट्टी, कर्मचारियों को खुश करने के लिए इस कंपनी ने दिया स्पेशल ऑफर…
    Next Article BJP ने शपथ समारोह को लेकर जारी किया पोस्टर राजधानी की प्रगति का नया अध्याय शुरू होने जा रहा …
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बलौदाबाजार में कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल, तिल्दा में बनेगा नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, जानिए सीएम की महत्वपूर्ण घोषणाएं…

    December 5, 2025

    आज अमित बघेल कोर्ट में कर सकते हैं सरेंडर, कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी…

    December 5, 2025

    दिव्यांग दिवस पर संयुक्त पहल, डालसा, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण और स्वयंसेवी संस्थाएं एक साथ कु० डिंपल…

    December 5, 2025

    अब सड़कों पर लगाई जा रही नीले रंग की बत्ती जान लीजिए इसका ये मतलब…

    December 5, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    ADS
    Ads
    ADS
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बलौदाबाजार में कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल, तिल्दा में बनेगा नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, जानिए सीएम की महत्वपूर्ण घोषणाएं…
    • आज अमित बघेल कोर्ट में कर सकते हैं सरेंडर, कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी…
    • दिव्यांग दिवस पर संयुक्त पहल, डालसा, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण और स्वयंसेवी संस्थाएं एक साथ कु० डिंपल…
    • अब सड़कों पर लगाई जा रही नीले रंग की बत्ती जान लीजिए इसका ये मतलब…
    • प्रदेश में इन जिलों में बढ़ेगी सबसे ज्यादा ठिठुरन, तापमान 3°C तक गिर सकता है…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?