नई दिल्ली :- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि भारत और चीन के बीच बातचीत सुचारू रूप से और अच्छे माहौल में चल रही है और भारत कभी नहीं झुकेगा।लोकसभा चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने के लिए अहमदाबाद में आए राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत सैन्य दृष्टिकोण से एक शक्तिशाली देश बन गया है और अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखना चाहता है।
नरेंद्र मोदी सरकार पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चीनी आक्रामकता को लेकर लगाए आरोप के बारे में पूछे जाने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा,
राजनाथ सिंंह ने कहा कि मोदी सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि रक्षा वस्तुएं, चाहे मिसाइलें और अन्य हथियार, बम या टैंक हों, भारत में और भारतीयों द्वारा बनाई जानी चाहिए। आज हमने 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक का रक्षा उत्पादन हासिल किया है।
