Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » भारत अपने परमाणु हथियारों के जखीरे में कर रहा इजाफा, पिछले साल तक भारत के पास 160 परमाणु हथियार थे….
    शीर्ष आलेख

    भारत अपने परमाणु हथियारों के जखीरे में कर रहा इजाफा, पिछले साल तक भारत के पास 160 परमाणु हथियार थे….

    By Tv 36 HindustanNovember 13, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    परमाणु हथियार किसी देश की ताकत का सबसे मजबूत हथियार होता है. इस समय दुनियाभर के 9 देशों के पास परमाणु हथियार हैं, जिनमें भारत का नाम भी शामिल है. पिछले साल 2022 तक भारत के पास 160 परमाणु हथियार थे. भारत अपने परमाणु हथियारों के जखीरे में और इजाफा कर रहा है. स्टॉकहॉम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट ने दावा किया है कि भारत में परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के पास लोंग रेंज की मिसाइलें हैं, जो पड़ोसी मुल्कों पाकिस्तान और चीन तक तबाही मचा सकती हैं.

    भारत किस तरह अपने जखीरे में इजाफा कर रहा है, अगर कभी परमाणु हथियारों से हमला करने की नौबत आई तो कितनी तबाही मचेगी और पाकिस्तान एवं चीन के पास क्या तैयारियां हैं आइए जानते हैं-भारत और पाकिस्तान के पास कितने परमाणु हथियारसिप्री की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2021 में भारत के पास 156 परमाणु हथियार थे, जिनकी संख्या 2022 में बढ़कर 160 हो गई. वहीं, पाकिस्तान के पास 165 परमाणु हथियार हैं. हालांकि, अगर परमाणु हथियार चलाने की नौबत आई तो पाकिस्तान के मुकाबले भारत ज्यादा बेहतर साबित होगा क्योंकि भारत के पास ज्यादा अच्छे लॉन्च पैड्स और हथियारों का ट्रांसपोर्टेशन है.

    पाकिस्तान के पास कौन-कौन सी मिसाइलेंपाकिस्तान के परमाणु हथियारों के खजाने में कम दूरी वाली नस्त्र, हत्फ, गजनवी और अब्दाली मिसाइलें हैं, जो 60 से 320 किमी तक की रेंज में हमला कर सकती हैं. वहीं, मध्यम दूरी वाली मिसाइलें गौरी और शाहीन हैं. इनकी मारक क्षमता 900 से 2700 किलोमीटर है. अगर इन दोनों से हमला किया जाता है, तो दिल्ली, जयपुर, अहमदाबाद, मुंबई, पुणे, भोपाल, नागपुर और लखनऊ इसकी चपेट में आ सकते हैं. पाकिस्तान में कितनी तबाही मचा सकते हैं भारत के परमाणु हथियारभारत की ताकत की बात की जाए तो उसके पास लंबी रेंज की मिसाइलों की भरमार है. कम दूरी की मिसाइल पृथ्वी और अग्नि-I है, जिनकी मारक क्षमता 350 से 700 किमी तक है.

    वहीं, अग्नि के वेरिएंट अग्नि-II और अग्नि-III हैं, जिनकी मारक क्षमता 2,000 से 3,000 किमी तक है. इसके अलावा, अग्नि-V मिसाइल की मारक क्षमता 5,000 किमी है. इन मिसाइलों की मदद से भारत पाकिस्तान के किसी भी कोने में परमाणु हथियार गिरा सकता है. यानी कम दूरी से लेकर अफगानिस्तान सीमा तक भारत परमाणु हथियार गिराता है, तो रावलपिंडी, लाहौर, इस्लामाबाद और करांची का नाम-ओ-निशां मिट सकता है.चीन के पास 500 मिसाइलें, 2035 तक 1,500 करने की उम्मीदअमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2021 में चीन के पास 400 परमाणु हथियार थे, जिनकी संख्या 2023 में बढ़कर 500 से ज्यादा हो गई. पेंटागन के मुताबिक, चीन परमाणु हथियार बढ़ाने की दिशा में लगातार काम कर रहा है, जिसके चलते साल 2030 तक इनकी संख्या 1000 और 2035 तक हथियारों की संख्या 1,500 तक हो सकती है.

    9 देशों के पास परमाणु हथियार, सबसे ज्यादा किसके पासदुनियाभर के 9 देशों- अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन, भारत, पाकिस्तान, उत्तरी कोरिया और इजरायल के पास परमाणु हथियार हैं. जनवरी, 2023 तक पूरी दुनिया के देशों के पास 12,512 परमाणु हथियार हैं, जिनमें से 9,576 हथियार सेनाओं के पास हैं. इनमें से 3,844 मिसाइलों और एयरक्राफ्ट के साथ तैनात किए गए हैं.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसंशोधन निरस्तीकरण प्रभावित शिक्षकों को संशोधन पूर्व शाला में ही ज्वाइन करना होगा…..
    Next Article भ्रष्टाचार को लेकर मुंगेली में बघेल सरकार पर बरसे PM मोदी,कांग्रेस की अब उल्टी गिनती हुई शुरू…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    गवर्नर से ज्यादा वेतन पा रहे इंजीनियर, स्वीपर को मिल रहे महीने के 2 लाख इस राज्य में मिल रही बंपर सैलरी…

    February 26, 2026

    प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता सीएम साय…

    February 26, 2026

    देशभर के पेट्रोल पंपों के लिए बड़ा आदेश अप्रैल से 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल अनिवार्य, जानिए आपके वाहनों पर क्या होगा असर …

    February 26, 2026

    युवाओं के लिए सुनहरा मौका ट्राइडेंट ग्रुप में आकर्षक सैलरी के साथ होगी भर्ती…

    February 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • गवर्नर से ज्यादा वेतन पा रहे इंजीनियर, स्वीपर को मिल रहे महीने के 2 लाख इस राज्य में मिल रही बंपर सैलरी…
    • प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता सीएम साय…
    • देशभर के पेट्रोल पंपों के लिए बड़ा आदेश अप्रैल से 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल अनिवार्य, जानिए आपके वाहनों पर क्या होगा असर …
    • युवाओं के लिए सुनहरा मौका ट्राइडेंट ग्रुप में आकर्षक सैलरी के साथ होगी भर्ती…
    • जिम्बाब्वे के खिलाफ बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, जानें कौन-कौन हो सकता है बाहर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?