Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बारिश की वजह से भारत-पाकिस्तान मैच पिछले डेढ़ घंटे से रुका हुआ….
    शीर्ष आलेख

    बारिश की वजह से भारत-पाकिस्तान मैच पिछले डेढ़ घंटे से रुका हुआ….

    By Tv 36 HindustanSeptember 10, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। एशिया कप-2023 के सुपर-4 स्टेज का तीसरा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया है। बारिश के कारण मैच पिछले डेढ़ घंटे से रुका हुआ है। फिलहाल, बारिश रुक चुकी है और ग्राउंड स्टाफ कवर हटाने में जुटा है। कटऑफ टाइम पूरा हो चुका है और अब ओवर्स में कटौती होगी। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.1 ओवर में दो विकेट पर 147 रन बना लिए हैं। विराट कोहली और केएल राहुल नाबाद हैं।

    शुभमन गिल 58 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें शाहीन शाह अफरीदी ने शाबाद खान के हाथों कैच कराया। इससे पहले, कप्तान रोहित शर्मा (56 रन) को शाबाद खान ने फहीम अशरफ के हाथों कैच कराया। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने भारत को तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले पावरप्ले में ही फिफ्टी पार्टनरशिप कर ली। पावरप्ले के बाद रोहित शर्मा ने शादाब खान के खिलाफ 3 छक्के और एक चौका लगाया।

    रोहित के विकेट के साथ उनकी शुभमन के साथ 121 रन की पार्टनरशिप टूटी। दोनों ने पिछले मुकाबले में नेपाल के खिलाफ 147 रनों की शतकीय साझेदारी की थी। यह रोहित-गिल की 5वीं शतकीय साझेदारी है। रोहित के बाद 18वें ओवर में शुभमन गिल भी 58 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें शाहीन अफरीदी ने कैच आउट कराया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया को शुभमन गिल ने तेज शुरुआत दिलाई। रोहित ने भी पहले ही ओवर में शाहीन अफरीदी के खिलाफ छक्का लगाया। गिल ने शाहीन के 2 ओवर में 3-3 चौके लगाए। टीम ने 10 ओवर के बाद बगैर नुकसान के 61 रन बनाए।

    कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे एशिया कप के सुपर फॉर मुकाबले में बारिश ने खलल डाल दी है। तेज बारिश के कारण खेल को रोक दिया गया है। खेल रोके जाने तक भारत का स्कोर 24.1 ओवर में दो विकेट पर 147 रन है। केएल राहुल 17 और विराट कोहली 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। अगर बारिश जारी ही रहती है तो मैच के ओवरों में कटौती हो सकती है। नियमों के मुताबिक, यदि यहां से भारत बैटिंग नहीं कर पाता है और पाकिस्तान को 20 ओवर्स मिलते हैं, तो उसे जीत के लिए 181 रन बनाने होंगे। वैसे बता दें कि यदि अभी से आज के दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जाती है तो यह मैच रिजर्व डे यानी 11 सितंबर को खेला जाएगा।

    इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार शुरुआत की। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने अर्धशतक जड़कर भारत को मजबूत शुरुआत दी। गिल और रोहित के बीच पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई। शुभमन गिल (58 रन) और रोहित शर्मा (56 रन) बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान की ओर से शाहीन शाह अफरीदी और शादाब खान को 1-1 विकेट मिला। बारिश के कारण मैच रुकने तक भारत ने 24.1 ओवर में 2 विकेट पर 147 रन बना लिए हैं।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबहू ने ससुर का प्राइवेट पार्ट काट कर कर दी हत्या….
    Next Article मोटर पार्ट्स एवं टायर की दुकान में अचानक फैल गया करंट, फिर जो हुआ…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अब सड़क हादसों में 7 दिन इलाज, 1.5 लाख खर्च और ‘0’ बिल, सरकार ने लॉन्च की ‘पीएम राहत’ स्कीम, के ये फायदे…

    February 16, 2026

    भोले बाबा की बारात पर झूम उठा देश, हंसराज का ये नया गाना ट्रेंडिंग में…

    February 16, 2026

    टी-20 विश्व कप में पाक पर भारत की शानदार जीत मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई…

    February 16, 2026

    शिव आरती, दीपोत्सव के साथ पाली महोत्सव 2026 का उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में हुआ शुभारंभ

    February 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अब सड़क हादसों में 7 दिन इलाज, 1.5 लाख खर्च और ‘0’ बिल, सरकार ने लॉन्च की ‘पीएम राहत’ स्कीम, के ये फायदे…
    • भोले बाबा की बारात पर झूम उठा देश, हंसराज का ये नया गाना ट्रेंडिंग में…
    • टी-20 विश्व कप में पाक पर भारत की शानदार जीत मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई…
    • शिव आरती, दीपोत्सव के साथ पाली महोत्सव 2026 का उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में हुआ शुभारंभ
    • आज का राशिफल चंद्रमा की चाल बदलेगी किस्मत जानें 12 राशियों का आज का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?