दुबई।आज एक बार फिर पूरी दुनिया को भारत और पाकिस्तान के बीच महा मुकाबला देखने को मिलेगा। आज पाकिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया है और खुद गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें पिछले मैच में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था। इस बार ऋषभ पंत को भी टीम में शामिल किया गया है।