
नई दिल्लीः Indian Army Vacancy 2022 इंडियन आर्मी में भर्ती निकलने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। दरअसल, इंडियन आर्मी में SSC टेक्निकल ऑफिसर के पदों पर बंपर भर्ती निकली है। इन पदों पर भर्ती के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार Indian Army की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 175 पदों को भरा जाएगा।
Indian Army Vacancy 2022 मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से इंजीनियरिंग डिग्री प्राप्त कर चुके उम्मीदवार या आ इंजीनियरिंग डिग्री कोर्स के अंतिम वर्ष में पढ़ रहे उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। बशर्तें वे सभी सेमेस्टर या वर्षों की मार्कशीट के साथ इंजीनियरिंग डिग्री परीक्षा पास करने का प्रमाण प्रस्तुत करने में सक्षम होना चाहिए और निर्धारित समय से पहले इंजीनियरिंग डिग्री सर्टिफिकेट दिखा सकते हों। अगर आयु सीमा की बात करें तो योग्य आवेदकों की उम्र कम से कम 20 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष तक ही होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मानदंड के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
भारतीय सेना एसएससी भर्ती के लिए वेतन
लेफ्टिनेंट – (लेवल-10) 56,100 – 1,77,500 रुपये (लेवल-10)
कैप्टन – (लेवल-10बी) 61,300-1,93,900 रुपये
मैजर – (लेवल-11) 69,400-2,07,200 रुपये
लेफ्टिनेंट कर्नल – (लेवल-12ए) 1,21,200-2,12,400 रुपये
कर्नल – (लेवल-13) 1,30,600-2,15,900 रुपये
ब्रिगेडियर – (लेवल-13ए) 1,39,600-2,17,600 रुपये
मेजर जनरल – (लेवल-14) 1,44,200-2,18,200 रुपये
लेफ्टिनेंट जनरल एचएजी स्केल लेवल-15 – 1,82,200-2,24,100 रुपये
लेफ्टिनेंट जनरल एचएजी + स्केल लेवल-16 – 2,05,400-2,24,400 रुपये
वीसीओएएस/सेना कमांडर/लेफ्टिनेंट जनरल (एनएफएसजी) – (लेवल – 17) 2,25,000 रुपये
सीओएएस – (लेवल – 18) 2,50,000 रुपये
चयन प्रक्रिया
टेक्निकल ऑफिसर पदों पर योग्य आवेदकों का चयन तीन चरणों के आधार पर किया जाएगा। इनमें आवेदन शॉर्टलिस्ट, एसएसबी इंटरन्यू ( स्टेज-I, II) और मेडिकल टेस्ट शामिल है।