बॉलीवुड समेत देश भर की तमाम महिलाओं ने डायरेक्टर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है सभी महिलाओं का यही कहना है कि ‘आखिर एक मीटू आरोपी को शो जगह क्यों दी गई है’ अब हाल ही में इस मामले पर भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी का रिएक्शन भी सामने आया है।
उन्होंने साजिद पर सेक्शुअल हैरेसमेंट और अश्लील हरकतों के गंभीर आरोप लगाए हैंआज तक से बातचीत के दौरान रानी ने बताया- साजिद से मेरी मुलाकात फिल्म हिम्मतवाला के दौरान हुई थी। तब हमने साजिद की टीम से कॉन्टैक्ट किया था। फिर जब हमारी फोन पर बात हुई, तब उन्होंने मुझे अपने घर बुलाया। इतना ही नहीं साजिद से मुझसे कहा ये फॉर्मल मीटिंग है तो इसके लिए किसी मैनेजर या पीआर को मत लेकर आना।
फोन पर बात करने के बाद रानी साजिद के घर पहुंची। इस दौरान साजिद ने उन्हें बताया कि वो रानी को धोखा-धोखा गाने में कास्ट करने वाले हैं, जिसमें उन्हें छोटा लंहगा पहनना होगा। रानी ने आगे बताया कि- ‘साजिद ने मुझसे पैर दिखाने को कहा, मुझे लगा कि शायद ऐसा होता होगा, तो मैने अपने पर घुटनों तक दिखा दिए। इसके बाद उन्होंने मुझसे ब्रेस्ट का साइज बताने को कहा और बोले शर्माओ मत, ये सब सुनकर मैं घबरा गई और वहां से निकल गई।’रानी ने आगे साजिद पर उन्हें गंदी तरह से छूने के आरोप लगाए। जब एक्ट्रेस से साजिद के बिग बॉस में रहने पर सवाल किया गया, तब उन्होंने कहा- ‘मुझे बिग बॉस देखकर बहुत गुस्सा आता है, मेरा खून खौलता है। भला ऐसे लोगों को शो में कैसे जगह दी जा सकती है।’