Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » भारत सरकार ने फायरफॉक्स को लेकर बड़ी चेतावनी जारी की, जानिए पूरा मामला…..
    News

    भारत सरकार ने फायरफॉक्स को लेकर बड़ी चेतावनी जारी की, जानिए पूरा मामला…..

    By Tv 36 HindustanMarch 24, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इंटरनेट चलाने के लिए ब्राउजर का इस्तेमाल किया जाता है. मार्केट में कई इंटरनेट ब्राउजर हैं जिनमें गूगल क्रोम, मोजिला फायरफॉक्स, माइक्रोसॉफ्ट एज और सफारी जैसे नाम शामिल हैं. इनमें से अगर आप फायरफॉक्स का इस्तेमाल करते हैं तो सावधान होने की जरूरत है. भारत सरकार ने फायरफॉक्स को लेकर बड़ी चेतावनी जारी की है. इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-IN) ने इस ब्राउजर के अंदर कई गड़बड़ियों का पता लगाया है.

    जो लोग इसका इस्तेमाल करते हैं वे साइबर अटैक का शिकार बन सकते हैं.भारत सरकार की साइबर सिक्योरिटी एजेंसी CERT-IN ने भारत में फायरफॉक्स का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए सख्त वार्निंग जारी की है. CERT-IN ने बताया कि फायरफॉक्स में कई खामी मिली हैं जिससे साइबर हमलवार लोगों को अपने जाल में फंसा सकते हैं. इन कमियों का फायदा उठाकर लोगों पर साइबर अटैक किया जा सकता है.

    CERT-IN ने दी वार्निंगCERT-IN की वेबसाइट के अनुसार, मोजिला के प्रोडक्ट्स में कई खतरों का पता चला है जो दूर बैठे साइबर अटैकर को हैकिंग करने का मौका देते हैं. सिक्योरिटी प्रतिबंधों का पार करते हुए लोगों के डिवाइस पर हमला करने का खतरा बताया गया है.

    फायरफॉक्स 124 और Firefox ESR 115.9 वर्जन से पहले के वर्जन पर साइबर खतरों का अंदेशा है. इसके अलावा मोजिला थंडरबर्ड वर्जन 115.9 से पहले के वर्जन भी रिस्क के दायरे में हैं.CERT-IN के मुताबिक मोजिला के ब्राउजर में ये खामियां विंडोज एरर रिपोर्टर की वजह से आई हैं. इनकी वजह से हैकर्स को मोजिला फायरफॉक्स के जरिए यूजर्स को टारगेट करने का मौका मिल गया है. फायरफॉक्स चलाने वालों को साइबर अटैक का शिकार बनाया जा सकता है.

    किसी संदिग्ध वेबसाइट या कोड के जरिए हैकर्स आपके सिस्टम को कंट्रोल कर सकते हैं. अगर ऐसा हुआ तो आपकी प्राइवेट इंफॉर्मेशन उनके हाथ लग सकती है. साइबर अटैक से सिस्टम क्रैश भी हो सकता है. अगर ईमेल, पासवर्ड और ऐसी निजी जानकारी लीक होती है तो बैंक अकाउंट पर भी खतरा बन सकता है.संभावित साइबर अटैक से बचने के लिए आपको जरूरी कदम उठाने होंगे.फायरफॉक्स की गड़बड़ियों से बचने के लिए सबसे पहले फायरफॉक्स ब्राउजर को अपडेट करें.ऑटोमैटिक अपडेट्स को चालू रखें ताकि समय से प्रोटेक्शन मिलती रहे.

    इसके अलावा आप एंटी-वायरस और एंटी-मैलवेयर सॉफ्टवेयर इंस्टॉल कर सकते हैं.साइबर अटैक से बचने के टिप्ससाइबर अटैक से बचने के लिए हमें ऑनलाइन रहते हुए सावधानी बरतनी चाहिए.किसी लिंक पर क्लिक करते समय, फाइल डाउनलोड करते समय, या संवेदनशील जानकारी ऑनलाइन दर्ज करते समय सावधानी बरतनी चाहिए.संदिग्ध या अनवैरिफाइड ईमेल ना खोलें और ना ही ऐसे ही किसी लिंक पर क्लिक करें.खतरनाक वेबसाइट्स से बचने के लिए उनकी असलियत को जरूर वेरिफाई करें.

    आधिकारिक ब्राउजर वेबसाइट्स, साइबर सिक्योरिटी एजेंसियों और न्यूज आउटलेट जैसे विश्वसनीय सोर्स के जरिए साइबर सिक्योरिटी रिस्क की जानकारी रखें.साइबर अटैक की करें शिकायतसाइबर अटैक का सबसे बड़ा खतरा ये रहता है कि क्रिमिनल्स निजी जानकारी लेकर बैंकिंग फ्रॉड कर सकते हैं. आइए दिन साइबर क्राइम के कई मामले सामने आते हैं जिनमें लोगों के साथ ऑनलाइन ठगी की जाती है. इसलिए अपनी ऑनलाइन मौजूदगी को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है. इसके अलावा इंटरनेट पर अपनी निजी जानकारी के बारे में भी सावधान रहना चाहिए.अगर आपको लगता है कि कोई संदिग्ध साइबर एक्टिविटी हो रही है या किसी ने आपके साथ साइबर फ्रॉड किया है तो तुरंत इसकी शिकायत करें.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Indian government issued a big warning regarding Firefox Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleहोलिका दहन की रात ये उपाय करने से नहीं होती है कभी धन की कमी……
    Next Article अब जरूरत नहीं पड़ेगी लंबे नोट्स पढ़ने की; ए आई टूल करेगा इस तरह मदद……
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं’, ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा अपडेट; जानें सर्वदलीय बैठक की ये अहम बातें…

    March 25, 2026

    देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं’, ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा अपडेट; जानें सर्वदलीय बैठक की ये अहम बातें…

    March 25, 2026

    26 या 27 मार्च जानें कब है रामनवमी, नोट करें सटीक तिथि और ये शुभ मुहूर्त…

    March 25, 2026

    ATM से पैसे निकालने जा रहे हैं तो ये 5 बैंकिंग नियम जान लीजिए, वरना खाली हो सकता है आपका पूरा बैंक अकाउंट…

    March 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं’, ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा अपडेट; जानें सर्वदलीय बैठक की ये अहम बातें…
    • देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं’, ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा अपडेट; जानें सर्वदलीय बैठक की ये अहम बातें…
    • 26 या 27 मार्च जानें कब है रामनवमी, नोट करें सटीक तिथि और ये शुभ मुहूर्त…
    • ATM से पैसे निकालने जा रहे हैं तो ये 5 बैंकिंग नियम जान लीजिए, वरना खाली हो सकता है आपका पूरा बैंक अकाउंट…
    • किसानों की खुशियों भरी होली के बाद अब भूमिहीन कृषि श्रमिकों की नवरात्रि भी हुई समृद्ध सीएम सायं…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?