नई दिल्ली. दिवाली अब आने ही वाली है. अब कर्मचारियों को दिवाली बोनस का इंतजार है. भारतीय रेलवे के कर्मचारियों को यह दिवाली गिफ्ट जल्द ही मिल सकता है. उम्मीद की जा रही की सरकार दिवाली बोनस का ऐलान आने वाले कुछ दिनों में कर देगी. पिछले साल सरकार ने 1832 करोड़ रुपये का दिवाली बोनस बांटा था. 11 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को 78 दिन के वेतन के हिसाब से 17951 रुपये का दिवाली बोनस दिया था. नॉन-गजटेड एम्पलाईज को बोनस मिलता है.रेलवे एम्पलाई फेडरेशन ने अब रेलवे को चिट्ठी लिखकर कहा है कि बोनस का भुगतान 7वें वेतन आयोग की आधार पर किया जाए.
फेडरेशन ने कहा है कि 7वें वेतन आयोग की सिफारिशें काफी पहले लागू की जा चुकी हैं. लेकिन कर्मचारियों को परफॉर्मेंस लिक्ड बोनस का भुगतान छठे वेतन आयोग में निर्धारित न्यूनतम वेतन के आधार पर किया जा रहा है. उनका मांग है कि बोनस भुगतान भी नई सिफारिशों के आधार पर हो.
रिपोर्ट के अनुसार, सरकार बोनस का ऐलान कुछ ही दिनों में कर देगी. रेलवे हर साल कर्मचारियों को दिवाली बोनस देता है. दिवाली बोनस मिलने से कर्मचारी त्योहार अच्छे से मना लेते हैं. यही कारण है कि रेलवे कर्मचारियों को अब बोनस का बेसब्री से इंतजार है.
