भारतीय रेलवे ने दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा को देखते हुए त्योहार स्पेशल ट्रेन की लिस्ट जारी की है जिसके वजह से यात्रियों को अपने घर जानें में आसानी होगी. स्पेशल AC ट्रेन सेवा यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए रेलवे की एक महत्वपूर्ण कदम है. नीचे दिए गए डिटेल्स के अनुसार 24 पूजा/दिवाली/छठ त्योहार वातानुकूलित विशेष ट्रेनें सेवा चलाए जाएंगे

जिसमे बिहार के लिए छपरा-एलटीटी-सीवान वातानुकूलित साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल की 12 सेवाएं होगी जिसमे 22 एलएचबी कोच होंगें. यूपी के लिए गोरखपुर-महबूबनगर वातानुकूलित साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल की 12 सेवाएं होगी जिसमे 22 एलएचबी कोच होंगें.

