कीव/नई दिल्ली, 4 मार्च। यूक्रेन की पश्चिमी सीमा पर ल्वीव की ओर जाने के दौरान कथित तौर पर एक भारतीय छात्र को गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारत सरकार ने अब तक इस खबर की पुष्टि नहीं की है।
सोशल मीडिया पर मौजूद सूचना के अनुसार भारतीय छात्र हरजोत सिंह कार से ल्वीव जा रहा था, तभी उस पर हमला हुआ और उसे गोली मार दी गयी।
उसे एंबुलेंस से कीव स्थित भारतीय दूतावास के पास ले जाया गया। उसने भारतीय प्राधिकरण से मदद की अपील की है।
गौरतलब है कि इससे पहले एक फरवरी को भारत के 21 वर्षीय छात्र नवीन की खारकीव में गोलीबारी के दौरान मौत हो गयी थी।