दिल्ली:–स्पोर्ट्स डेस्क इंडिया टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को एक और सीरीज जीताई। बुधवार को अहमदाबाद में खेले गए तीन टी20I मैचों की सीरीज के निर्णायक मैच में न्यूजीलैंड 168 रन से हराकर 2-1 से सीरीज पर कब्जा जमाया। इस मैच में शुभमन गिल ने नाबाद 126 रनों की पारी खेली तो वहीं, कप्तान हार्दिक पंड्या ने मैच में 16 रन देकर 4 विकेट लिए। साथ ही 17 गेंद पर 30 रन की पारी खेली।
सीरीज जीतने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरा हार्दिक ने कहा, ‘मुझे यह अवॉर्ड जीतने से कोई फर्क नहीं पड़ता। पूरी सीरीज के दौरान यहां ऐसे कई लोग थे, जिनके परफॉर्मेंस असाधारण रहे। यह प्लेयर ऑफ द सीरीज और ट्रॉफी सभी सपोर्ट स्टाफ को समर्पित करता हूं।’