Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » भूकंप से भयंकर तबाही झेल रहे पड़ोसी देश को भारत की मदद, 15 टन राहत सामग्री भेजी, PM ने किया था वादा…
    समाचार

    भूकंप से भयंकर तबाही झेल रहे पड़ोसी देश को भारत की मदद, 15 टन राहत सामग्री भेजी, PM ने किया था वादा…

    By Tv 36 HindustanMarch 29, 2025Updated:March 29, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : – जहां एक तरफ थाईलैंड और पड़ोसी म्यांमा में बीते शुक्रवार दोपहर 7.7 तीव्रता का भूंकप महसूस किया गया। वहीं इसके चलते थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में निर्माणाधीन एक बहुमंजिला इमारत ढह गई और उसके मलबे में दबने से कम से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि अब भी कई अन्य के दबे रहने की आशंका है। म्यांमा ने भूकंप की वजह से छह क्षेत्रों और राज्यों में आपातकाल की घोषणा कर दी है।

    बता दें कि, म्यांमार में बीते शुक्रवार सुबह 11:50 बजे 7.7 तीव्रता का भूकंप आया था। इसके झटके भारत, थाईलैंड, बांग्लादेश और चीन समेत 5 पांच देशों में महसूस किए गए थे। म्यांमार और थाईलैंड में 250 से ज्यादा लोगों की जान गई है। वहीं अकेले म्यांमार में 150 लोगों की मौत हुई है, जबकि यहां 732 लोग घायल हैं।

    वहीं इस शक्तिशाली भूकंप से मची तबाही के बाद भारत ने म्यांमार को 15 टन से अधिक राहत सामग्री भीजवाई है। खबरों की मानें तो भारत हिंडन एयरफोर्स स्टेशन से भारतीय वायु सेना (IAF) C-130J विमान में सवार होकर म्यांमार को राहत सामग्री भेजी है। सूत्रों के अनुसार, भारत के इस राहत पैकेज में टेंट, स्लीपिंग बैग, कंबल, खाने के लिए तैयार भोजन, वाटर प्यूरीफायर, हाइजीन किट, सोलर लैंप, जनरेटर सेट और पैरासिटामोल, एंटीबायोटिक्स, सीरिंज, दस्ताने और पट्टियां जैसी आवश्यक दवाएं शामिल हैं।

    जानकारी दें कि, प्रधानमंत्री मोदी ने बीते शुक्रवार को म्यांमा और थाईलैंड में भीषण भूंकप के कारण उत्पन्न स्थिति पर चिंता जताई थी और कहा था कि इस घड़ी में भारत दोनों देशों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है। म्यांमार में शुक्रवार सुबह 11:50 बजे 7.7 तीव्रता का भूकंप आया। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा कि, ‘‘म्यांमा और थाईलैंड में भूकंप के मद्देनजर पैदा हुई स्थिति से चिंतित हूं। सभी की सुरक्षा और भलाई के लिए प्रार्थना करता हूं। भारत हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है।” उन्होंने कहा कि इस संबंध में भारतीय अधिकारियों को तैयार रहने के लिए कहा गया है और विदेश मंत्रालय से म्यांमार और थाईलैंड की सरकारों के संपर्क में रहने को भी कहा गया है।

    पता हो कि, बीते शुक्रवार दोपहर को आए भूकंप का केंद्र म्यांमा के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले के निकट था। वहीं मुख्य झटके के बाद भी 6.4 तीव्रता का दूसरा झटका महसूस किया किया था। वहीं इस बाबत एनसीएस के अनुसार, म्यांमा में 7.2 तीव्रता का भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। भारतीय समयानुसार बीते शुक्रवार सुबह करीब 11:50 बजे आए भूकंप के कुछ मिनट बाद 6.4 तीव्रता का दूसरा झटका आया था। इस बाबत नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने कहा कि म्यांमार में रिक्टर पैमाने पर 4.9 तीव्रता का भूकंप आया और यह रिक्टर पैमाने पर 7.2 तीव्रता के पहले झटके के बाद तीसरा झटका था।

    Post Views: 900

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleजज ने लगाई रोक भड़क उठा पूरा न्याय विभाग अप्रवासियों को किसी तीसरे देश डिपोर्ट नहीं कर पाएंगे…
    Next Article सूबे को देंगे 826 करोड़ की सौगात, बनाएंगी जीत का मास्टर प्लान,चाणक्य को मात देने के लिए मंथन करने पहुंचेंगे…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इजरायल-अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, 30 ठिकानों पर एक साथ धमाके कांप उठी ये धरती…

    February 28, 2026

    इस होली पर मनेगी दिवाली या और बढ़ेगा इंतजार 22वीं किस्त पर आया बड़ा अपडेट, करोड़ों किसानों की अटकी सांसें…

    February 28, 2026

    होली पर घर जाने वाले लोगों के लिए मुश्किल, प्रदेश में 2 मार्च से बस ऑपरेटरों की हड़ताल…

    February 28, 2026

    आज का मौसम राजधानी में गर्मी का टॉर्चर, पहाड़ों पर बारिश का अलर्ट जानें अपने शहर का हाल…

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इजरायल-अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, 30 ठिकानों पर एक साथ धमाके कांप उठी ये धरती…
    • इस होली पर मनेगी दिवाली या और बढ़ेगा इंतजार 22वीं किस्त पर आया बड़ा अपडेट, करोड़ों किसानों की अटकी सांसें…
    • होली पर घर जाने वाले लोगों के लिए मुश्किल, प्रदेश में 2 मार्च से बस ऑपरेटरों की हड़ताल…
    • आज का मौसम राजधानी में गर्मी का टॉर्चर, पहाड़ों पर बारिश का अलर्ट जानें अपने शहर का हाल…
    • पीएम का एक बड़ा संदेश 12 लाख करोड़ के कैपेक्स के बाद अब उद्योग बढ़ाए निवेश, ‘विकसित भारत 2047’ की रफ्तार तेज…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?