Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ट्रंप के 25 प्रतिशत टैरिफ पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- राष्ट्रहित के लिए सभी कदम उठाएंगे
    News

    ट्रंप के 25 प्रतिशत टैरिफ पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- राष्ट्रहित के लिए सभी कदम उठाएंगे

    By Tv 36 HindustanJuly 31, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारतीय वस्तुओं पर 25% टैरिफ लगाने की बात कही है. इस पर भारत ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. ऐसे में भारतीय वस्तुओं पर ट्रंप द्वारा लगाया गया 25% टैरिफ और इसके साथ रूसी तेल संबंधों पर जुर्माना जैसे कदम से भारत के ग्रोथ पर भारी असर पड़ सकता है.

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह घोषणा की थी कि भारत से आने वाले उत्पादों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाएगा. इस पर भारत ने कड़ी टिप्पणी की है. इतना ही नहीं रूस से तेल खरीदने के कारण यूएस, इंडिया पर अतिरिक्त आयात कर भी लगाएगा. इससे भारत की जीडीपी पर असर पड़ेगा.

    इस पर भारत ने बुधवार को तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और ज़ोर देकर कहा कि दोनों देश एक निष्पक्ष व्यापार समझौते पर बातचीत में शामिल रहे हैं. साथ ही ये कहा कि नई दिल्ली अपने राष्ट्रीय हित सुरक्षित रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगा.

    वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उसने द्विपक्षीय व्यापार पर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान पर ध्यान दिया है और भारत इसके प्रभावों का अध्ययन कर रहा है.

    मिनिस्ट्री ने कहा, “भारत और अमेरिका पिछले कुछ महीनों से एक निष्पक्ष, संतुलित और पारस्परिक रूप से लाभकारी द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं. हम इस उद्देश्य के लिए प्रतिबद्ध हैं. भारत सरकार अपने किसानों, उद्यमियों और एमएसएमई के कल्याण की रक्षा और संवर्धन को सर्वोच्च महत्व देती है.

    मंत्रालय ने आगे कहा कि सरकार भारत के राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगी. जैसा कि ब्रिटेन के साथ हुए नवीनतम व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते सहित अन्य व्यापार समझौतों के मामले में किया गया है.

    भारत की यह प्रतिक्रिया अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा नई दिल्ली के साथ व्यापार पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद आई है. ट्रंप ने जोर देकर कहा, “याद रखें, भारत हमारा मित्र है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में हमने उनके साथ अपेक्षाकृत कम व्यापार किया है, क्योंकि उनके टैरिफ बहुत ज़्यादा हैं. दुनिया में सबसे ज़्यादा हैं. और उनके पास किसी भी देश की तुलना में सबसे कठोर और अप्रिय गैर-मौद्रिक व्यापार बाधाएं हैं.”

    ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, “याद रखें, भारत हमारा मित्र है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में हमने उनके साथ अपेक्षाकृत कम व्यापार किया है, क्योंकि उनके टैरिफ बहुत ज़्यादा हैं, दुनिया में सबसे ज़्यादा हैं, और उनके पास किसी भी देश की तुलना में सबसे कठोर और अप्रिय गैर-मौद्रिक व्यापार बाधाएं हैं.

    इसके अलावा, उन्होंने हमेशा अपने अधिकांश सैन्य उपकरण रूस से खरीदे हैं. इतना ही नहीं भारत, चीन के साथ रूस के ऊर्जा का सबसे बड़ा खरीदार है. ऐसे समय में जब हर कोई चाहता है कि रूस यूक्रेन में हत्याएं रोके. सब कुछ ठीक नहीं है!

    Post Views: 1,155

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleचेहरे की गंदगी और दाग-धब्बों को कहें अलविदा… अपनाएं ये 7 आसान घरेलू उपाय, मिलेगी दमकती त्वचा
    Next Article नाग की मौत के 15 दिन बाद बदला लेने पहुंची नागिन, 24 घंटे बैठी रही घर में, और फिर…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पीएम ने इजरायली दौरे को बताया ऐतिहासिक, राष्ट्रपति ने लिखा वेलकम पोस्ट…

    February 25, 2026

    विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश व्यापार एवं उद्योग के लिए में बना है अनुकूल माहौल सीएम साय…

    February 25, 2026

    विधानसभा में CSR, STP और नशीले पदार्थों को लेकर गरमाया सदन…

    February 25, 2026

    हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, परिसर में सघन जांच जारी…

    February 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पीएम ने इजरायली दौरे को बताया ऐतिहासिक, राष्ट्रपति ने लिखा वेलकम पोस्ट…
    • विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश व्यापार एवं उद्योग के लिए में बना है अनुकूल माहौल सीएम साय…
    • विधानसभा में CSR, STP और नशीले पदार्थों को लेकर गरमाया सदन…
    • हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, परिसर में सघन जांच जारी…
    • सदन में गूंजा जल जीवन मिशन का मुद्दा अधूरे कार्यों पर विपक्ष का हंगामा, मंत्री ने जांच का दिया आश्वासन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?