नई दिल्ली:- भारत में पिछले कुछ सालों में स्मार्टफोन की बिक्री में काफी तेजी से उछाल आया है. 2024 में भी स्मार्टफोन की बिक्री में बढ़ोतरी देखने को मिली है. एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल यानी 2024 में स्मार्टफोन की बिक्री में 5% हुई है. इस साल के दौरान भारत में सबसे ज्यादा फोन बेचने वाले टॉप-5 ब्रांड्स की लिस्ट में सबसे ऊपर चीन की स्मार्टफोन कंपनी वीवो का नाम शामिल है. उसके बाद सैमसंग, शाओमी, ओप्पो और रियलमी का नाम शामिल हैं. आइ हम आपको भारत में स्मार्टफोन की बिक्री के बारे में आई इस नई रिपोर्ट के बारे में बताते हैं.
आईडीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में भारत में स्मार्टफोन की सेल 5% बढ़ी है. इस साल में कुल 128 मिलियन यानी 12 करोड़, 80 लाख स्मार्टफोन यूनिट्स की बिक्री हुई है. इस दौरान सबसे आगे वीवो कंपनी का नाम रहा है. वीवो के स्मार्टफोन सेल्स में 14.2% की बढ़ोतरी हुई है. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर सैमसंग का नाम है. सैमसंग की कंपनी ने 7.0% का नुकसान झेला है, लेकिन फिर भी साउथ कोरिया की कंपनी इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद है.
चीन की कंपनियों का बोल-बाला
इस लिस्ट में सैमसंग के बाद शाओमी का नाम शामिल है. शाओमी के स्मार्टफोन सेल्स में 2024 में 2.7% की बढ़ोतरी देखने को मिली है. इस लिस्ट में चौथे नंबर पर ओप्पो का नाम है, जिसकी स्मार्टफोन सेल्स में 13.4% की बढ़ोतरी हुई है. इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर रियलमी का नाम है, जिसके स्मार्टफोन्स सेल्स में 10.9% की कटौती हुई है.
इसका मतलब है कि भारत में टॉप-5 स्मार्टफोन ब्रांड्स में से 4 चीन की कंपनियां हैं. इन स्मार्टफोन्स में 20% स्मार्टफोन्स ऐसे हैं, जिनकी कीमत 50,000 रुपये से ज्यादा है. वहीं, 50% स्मार्टफोन्स ऐसे हैं, जिनकी कीमत 10,000 रुपये से 30,000 रुपये के बीच में थी.
भारत में दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में सबसे ज्यादा स्मार्टफोन्स बिके हैं. दिल्ली और मुंबई में 3.8% से 6% की बढ़ोतरी हुई है. वहीं, चंडीगढ़ में 2023 की तुलना में 22.8% की शानदार बढ़ोतरी देखने को मिली है. इनरे अलावा टॉप टियर-3 शहरों की बात करें तो 2024 में मेरठ, भुवनेश्वर और हुबली-धारवद में सबसे ज्यादा फोन बिके हैं.
