Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » IVF में रोज लगते हैं इंजेक्‍शन, साइड इफेक्ट्स सुन डर सकती हैं आप
    जीवन शैली

    IVF में रोज लगते हैं इंजेक्‍शन, साइड इफेक्ट्स सुन डर सकती हैं आप

    By Tv 36 HindustanOctober 19, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    side effects of ivf injections


    जब महिलाएं नैचुरली कंसीव नहीं कर पाती हैं, तो उन्‍हें फर्टिलिटी ट्रीटमेंट की मदद से गर्भधारण करवाया जाता है जिसमें आईवीएफ सबसे ज्‍यादा फेमस है। अगर आप नैचुरली कंसीव नहीं कर पा रही हैं, तो आपके लिए आईवीएफ किसी वरदान से कम नहीं है लेकिन इसके कुछ साइड इफेक्‍ट्स भी होते हैं।
    आईवीएफ के दौरान कुछ स्टिमुलेशन दवाएं और इंजेक्‍शन दिए जाते हैा जिनके कुछ दुष्‍प्रभाव हो सकते हैं। स्टिमुलेशन में आईवीएफ साइकिल के लिए बॉडी को ज्‍यादा से ज्‍यादा एग बनाने में मदद की जाती है।
    आईवीएफ इंजेक्‍शन से क्‍या होता है
    आईवीएफ ट्रीटमेंट के दौरान महिलाओं को कई इंजेक्‍शन दिए जाते हैं जिसकी वजह से इंजेक्‍शन लगने वाली जगह पर सूजन, ओवरी हाइपरस्टिमुलेशन और एक्‍टोपिक प्रेग्‍नेंसी हो सकती है। कुछ दुर्लभ मामलों में जुड़वा या तीन बच्‍चे भी हो सकते हैं।
    ​एचसीजी इंजेक्‍शन के साइड इफेक्‍ट्स
    आईवीएफ ट्रीटमेंट के दौरान महिलाओं को एचसीजी इंजेक्‍शन दिए जाते हैं जिसके कारण उन्‍हें चिड़चिड़ापन, ब्रेस्‍ट को छूने पर दर्द, गर्मी लगने, सिरदर्द, मतली और आंखों से धुंधला दिखाई देने की शिकायत हो सकती है।
    ​क्‍या करता है एचसीजी हार्मोन
    ह्यूमन कोरिओनिक गोनाडोट्रोपिन को एचसीजी कहते हैं। ओवुलेशन के दौरान एग रिलीज करने और फाइनल मैचुरेशन के लिए एचसीजी का इस्‍तेमाल किया जाता है। क्‍लोमिफेन या गोनाडोट्रोपिन साइकिल या आईवीएफ रिट्रिवल से पहले एग की तैयारी के लिए एचसीजी का इस्‍तेमाल किया जाता है।
    ​कैसा होता है आईवीएफ का असर
    हो सकता है कि आईवीएफ ट्रीटमेंट लेने के दौरान आपका थोड़ा-सा वजन बढ़ जाए। हार्मोन इंजेक्‍शन का असर वजन और भूख पर पड़ सकता है। इसके अलावा ओवरी में कितने एग डेवलप हो रहे हैं या ओवरी में माइल्‍ड हाइपरस्टिमुलेशन के आधार पर आपको पेट फूलने की प्रॉब्‍लम हो सकती है। ये सब नॉर्मल है और अगले मासिक चक्र या प्रेग्‍नेंसी के कुछ ही हफ्तों में यह ठीक हो जाता है।
    ​पेट रहता है खराब
    आईवीएफ ले रही कुछ महिलाओं ने दस्‍त या कब्‍ज की भी शिकायत की है। इस ट्रीटमेंट के समय आप खूब पानी पिएं और फाइबर वाली चीजें खाएं ताकि पाचन ठीक रहे।
    ​इंजेक्‍शन लगते हैं
    आईवीएफ में फॉलिकल स्टिमुलेटिंग और ओवुलेशन को कंट्रोल करने के लिए हर दिन इंजेक्‍शन लगाया जाता है। हर महिला के लिए इंजेक्‍शन में दवा और कितनी बार इंजेक्‍शन लगवाना है, यह अलग होता है। वहीं ट्रीटमेंट के समय हार्मोन का लेवल जांचने के लिए ब्‍लड टेस्‍ट भी किया जाता है।
    ​स्‍ट्रेस बहुत रहता है
    हार्मोंस की वजह से आप इमोशनल भी फील कर सकती हैं। कुछ महिलाओं ने आईवीएफ के दौरान प्रेग्‍नेंसी ब्रेन की भी बात कही है। उनका कहना है कि आईवीएफ ट्रीटमेंट लेने पर उन्‍हें करियर, ट्रीटमेंट के रिजल्‍ट और असर को लेकर काफी टेंशन रहती है। इससे वो काम पर ध्‍यान नहीं दे पातीं या चीजें भूल जाती हैं।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleजातिगत टिप्पणी मामले में युविका चौधरी गिरफ्तार, अंतरिम जमानत पर रिहा
    Next Article Betwinner Yeni Giriş Adresi ⭐️ Güvenilir Mi ? Hizli Gi̇r ️ Bahis Siteleri
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    एक बड़ा तोहफा 5 लाख तक फ्री इलाज का बढ़ा दायरा, अब ये लोग भी होंगे पात्र…

    February 28, 2026

    रोज़ाना एक संतरा खाएं तो ये फायदे होंगे पढ़ते साथ आप शुरू कर देंगे खाना…

    February 26, 2026

    आज ही के दिन लगा था पहला पोलियो वैक्सीन, इतने परसेंट घटे मामले…

    February 23, 2026

    जीरो फैट के चक्कर में कहीं आप भी तो नहीं कर रहे सेहत के साथ खिलवाड़ ये सच जानकर रह जाएंगे हैरान…

    February 22, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • महाराष्ट्र बजट क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा CM ने किए बड़े ऐलान, देखें पूरी लिस्ट…
    • जेलर 2’ में दिखेगा सुपरस्टार्स का महा-संगम, रजनीकांत के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे ये एक्टर…
    • UPSC 2025 में युवाओं का जलवा, रायपुर की वैभवी अग्रवाल को 35वीं रैंक…
    • सड़क निर्माण में लापरवाही पर सख्त हुए सीएम साय, घटिया काम पर कार्रवाई और ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश…
    • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 08 मार्च को खेलो इंडिया अस्मिता लीग एवं जिला स्तरीय महिला खेल का आयोजन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?