शहडोल। प्रशासन के तमाम प्रयासो से बाद भी मध्यप्रदेश के शहडोल में दागना जैसी कुप्रथा के मामले कम होने का नाम ही नही ले रहा है। अंधविश्वास के कारण यहां दागने के मामले आये दिन सामने आते रहते हैं। एक बार फिर ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां डेढ़ माह के मासूम बच्चे की दागने से मौत हो गई। मां ने अपने बच्चे को मायके जाकर एक दाई से गर्म चूड़ियों से दगवाया था। जिसका इलाज शहडोल जिला अस्पताल में चल रहा था। जहां बच्चे ने दम तोड़ दिया।
ताजा मामला शहडोल से सटे बंधवा गांव की है। जहां डेढ़ माह के राजन बैगा को पेट मे सूजन और सांस तेज चलने की शिकायत थी। जिसके बाद बच्चे की मां ने बकेली गांव की रहने वाली एक दाई से बच्चे को गर्म चूड़ियों से दगवाया था। दाई ने इलाज के नाम पर मासूम बच्चे के पेट गर्म चूड़ियों से कई बार दाग दिया। कुछ दिन बाद इंफेक्शन बढ़ने लगा। जिसके बाद परिजनों ने उपचार के लिए बच्चे को जिला अस्पताल शहडोल में भर्ती कराया लेकिन उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई।