रीवा/पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के निर्देश पर सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक आदित्य प्रताप सिंह परिहार अपने दल बल के साथ थाना क्षेत्र अंतर्गत पैदल भ्रमण में निकले भ्रमण के दौरान नशेड़ियों और असामाजिक तत्व में भय का वातावरण निर्मित हो गया देखते ही देखते सभी में भगदड़ मच गई सराफा मार्केट,गुड़ाई बाजार, चिकन टोला, रानी तालाब,निपनिया,धोबिया टंकी, घोघर,आदि मोहल्लो में पैदल भ्रमण किया गया जिसमें जुआ खेलते हुए कुछ युवक भी पकड़े गए हैं जिनके खिलाफ कार्यवाही की गई है।