*मध्यप्रदेश:-* अक्सर हम फटे-पुराने मोजे को इधर-उधर फेंक देते हैं या फिर घर की अलमारी की दराज में रखकर छोड़ देते हैं। लेकिन क्या आपको है कि आप इसका इस्तेमाल कर घर के कई कामों को आसान बना सकती हैं। दरअसल, हमारे घर में कई ऐसी चीजें होती हैं जिनका हम आसानी से रीयूज कर इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन हम बिना सोचे समझें इन सामानों को उठाकर कचरे के ढेर में फेंक देते हैं। ऐसा ही कुछ हाल हम मोजे के साथ करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि आप इन्हें अपने रोजमर्रा के काम में इस्तेमाल कर सकती हैं। चलिए जानते हैं कैसे।*मोजे से बनाएं छाता का कवर*घर पर पड़े पुराने मोजे की मदद से आप छाता का कवर बना सकती हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले अपने छाते को नापना होगा कि वह छोटा है या बड़ा। इसके बाद आप मोजे से इसका कवर तैयार कर सकती हैं। *जूता कवर बनाने में करें मोजे का इस्तेमाल*जूतों को जब हम खुली जगह पर लंबे समय के लिए रख देते हैं तो उसके ऊपर धूल की एक परत जम जाती है। ऐसे में आप पुराने मोजे जूता, सैंडल का कवर भी बना सकती हैं। अगर आप हील्स वाली सैंडल के लिए कवर बना रहीं हैं तो इसके लिए आप मोजे के एड़ी वाले हिस्से पर कैंची की मदद से छेद कर दें। अब आप आसानी से कवर कर सकती हैं।अगर आप अपनी चूड़ियों को बिना किसी ऑर्गेनाइजर के इधर-उधर रख देती हैं, तो आपको बता दें कि इस सिचुवेशन पुराने मोजे सर्दियों में अपनाएं ये टिप्स आपकी काफी मदद कर सकते हैं। चूड़ी कवर बनाने के लिए मोजे के ऊपर वाले हिस्से को काटकर अलग कर दें। अब आप मोजे के नीचे वाले हिस्से को कवर के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं।*सिकाई करने के लिए करें इस्तेमाल*अंदरूनी चोट लगने पर हम सभी कपड़े की मदद सिकाई करते हैं जिससे चोट में आराम मिलता है। ऐसे में आप सिकाई करने के पुराने कपड़े का इस्तेमाल कर सकती हैं। *दूध बॉटल को करें कवर*बच्चों की दूध वाली बोतल को ढकने करने के लिए अक्सर लोग कपड़े से बने कवर का इस्तेमाल करते हैं। आप घर पर रखे मोजे की हेल्प से आप बॉटल का कवर बना सकती हैं।अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें। आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।