रायपुर: कल कोरबा मेडिकल कालेज अस्पताल में शराब के के नशे में धुत्त डॉक्टर ने एक महिला मरीज के इलाज के नाम पर उसके गाल पर कई थप्पड़ जड़ दिये। इस घटना को देख महिला के बेटे ने भी मारने मना किया गया, लेकिन नशे में धुत्त डॉक्टर नही रुका। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आने के बाद मेडिकल कालेज के डॉक्टर को नोटिस जारी किया गया हैं
बताया जा रहा हैं कि गेरवानी निवासी सुखमती की तबीयत सोमवार की रात को बिगड़ गई थी। उसे बीपी लो होने की शिकायत थी, जिसके बाद उसके परिजन किसी तरह से उसे लेकर मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए पहुंचे थे। इस दौरान रात के वक्त कैजुअल्टी ड्यूटी पर डॉ. गणेश कंवर मौजूद था। बताया जा रहा हैं कि ड्यूटी के वक्त डॉक्टर गणेश कंवर शराब के नशे में थे, और महिला का इलाज करने डॉ. गणेश ही पहुंचे।
बीमार बेसुध महिला को बेड पर लेटा दिया गया था। ऐसे में डॉक्टर महिला का इलाज करने के बजाये उसके गाल पर थप्पड़ जड़ना शुरू कर दिया । थप्पड़ मारने के दौरान नशे में धु डॉक्टर मरीज महिला से कहता दिख रहा हैं कि “क्यों इतना पी ली है”। उस वक्त महिला का बेटा श्याम कुमार ने डॉक्टर से मारपीट नही करने की गुजारिश भी की गयी। फिर डॉक्टर नहीं माना और बीमार महिला को कई थप्पड़ जड़ दिए। इस पूरे घटना का विडियों वहां मौजूद लोगों ने बना लिया