Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बुद्धिमान बच्चों की पहचान होती हैं ये 6 आदतें, आपके बच्चे में हैं, तो लाइफ में सफल होना तय है, जाने……
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    बुद्धिमान बच्चों की पहचान होती हैं ये 6 आदतें, आपके बच्चे में हैं, तो लाइफ में सफल होना तय है, जाने……

    By Tv 36 HindustanJanuary 27, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *मध्यप्रदेश:-* कोई माता पिता अपने बच्चों को दब्बू होता या दब्बू बनता नहीं देखना चाहते हैं. सबकी ख्वाहिश होती है कि बच्चा ज्यादा स्मार्ट , आउटस्टैंडिंग हो. इस वजह से कुछ पेरेंट्स अपने बच्चों को जरूरत से ज्यादा फोर्स भी करते हैं. या, तो उसे दूसरे बच्चों का उदाहरण देते रहते हैं या हर समय किताबों में सिर झुकाए रहने पर मजबूर करते हैं. लेकिन ये समझना जरूरी है कि बस किताबों में घुसे रहने से कोई बच्चा बुद्धिमान नहीं बनता. बल्कि कुछ खास आदतें होती हैं जो आपके बच्चे को दूसरे बच्चों से अलग बनाती हैं. आपको बताते हैं कौन कौन सी हैं वो आदतें.*समय पर खास ध्यान :* जो बच्चे दूसरे बच्चों से ज्यादा समझदार होते हैं वो समय को कभी नजरअंदाज नहीं करते. बल्कि समय के साथ साथ अपना काम मैनेज करते हैं. उनका एक फिक्स शेड्यूल होता है और वो उससे समझौता बिलकुल नहीं करते. रूटिन तय कर उस पर आगे बढ़ने से वो हमेशा सिस्टमैटिक भी होते हैं और अपने काम के साथ अपने शौक भी पूरे कर पाते हैं.*नोट करते हैं हर बात :* कुछ बच्चे होते हैं जो दूसरों की बातें सुनकर, जितना याद रहे उतना ही फॉलो करते हैं. लेकिन जो बच्चे भीड़ से अलग रहना चाहते हैं और बुद्धिमान होते हैं वो अपने काम की हर बात को नोट करते हैं और कोशिश करते हैं कि उन्हें फॉलो कर सकें.*सवाल पूछने में हिचकते नहीं :* कुछ बच्चे डाउट्स के बावजूद अपने टीचर से सवाल नहीं कर पाते. जबकि जो बच्चे बुद्धिमान बच्चों की कैटेगरी में आते हैं वो सवाल पूछने में झिझकते नहीं बल्कि अपने डाउट्स दूर करने पर फोकस करते हैं.*टारगेट पर फोकस :* बुद्धिमान बच्चे पहले अपना टारगेट तय करते हैं. फिर उसे पूरा करने के लिए जुट जाते हैं. उनका मकसद सिर्फ पढ़ाई का वक्त पूरा करना नहीं होता बल्कि पढ़ाई का टारगेट पूरा करना होता है.*सेहत का ध्यान :* ऐसे बच्चे ये खूब जानते हैं कि अपना शेड्यूल पूरा करने के लिए उनका सेहतमंद रहना जरूरी है. इसलिए अपनी तबीयत का भी पूरा ध्यान रखते हैं. ज्यादा जंक फूड की जगह हेल्दी खाना खाते हैं और फिजिकली फिट रहते हैं.*नई चीजें करते हैं एक्सप्लोर :* किताबों से मिलने वाला ज्ञान हासिल करना तो आसान है लेकिन इंटेलिजेंट बच्चे कुछ अलग जानने की खातिर में एक्सप्लोर करने में जुटे रहते हैं. अलग अलग किताबें, मोबाइल पर उपलब्ध जानकारी और जानकारों से सवाल करना उनकी आदत होता है. ताकि वो हर बार कुछ नई बात जान सके।

    Post Views: 0

    *Intelligent children are identified by these 6 habits Hindi khabar Hindi news hindinews if your child has them then he is sure to be successful in life india Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleघर पर पड़े फटे- पुराने मोजों को फेंकने की जगह इस तरह से करें दोबारा इस्तेमाल……
    Next Article मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आप भी कर सकेंगे मुलाकात, मुख्यमंत्री निवास कार्यालय द्वारा दो मोबाइल नंबर जारी
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    केंद्रीय कर्मचारियों की लॉटरी 8वें वेतन आयोग में 6% सालाना इंक्रीमेंट की मांग, इतनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी…

    March 12, 2026

    अब शुरू होने जा रही रानी दुर्गावती योजना, बेटियों के खाते में आएंगे 1.5 लाख रुपये; महिला एवं बाल विकास को मिली 11 हजार 763 करोड़ की राशि…

    March 12, 2026

    बकाया बिल की टेंशन खत्म, सीएम साय ने लॉन्च की बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026, इसे मिलेगा लाभ…

    March 12, 2026

    प्रदेश में अवैध अफीम खेती पर सख्त एक्शन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी कलेक्टरों को दिया बड़ा निर्देश…

    March 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • केंद्रीय कर्मचारियों की लॉटरी 8वें वेतन आयोग में 6% सालाना इंक्रीमेंट की मांग, इतनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी…
    • अब शुरू होने जा रही रानी दुर्गावती योजना, बेटियों के खाते में आएंगे 1.5 लाख रुपये; महिला एवं बाल विकास को मिली 11 हजार 763 करोड़ की राशि…
    • बकाया बिल की टेंशन खत्म, सीएम साय ने लॉन्च की बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026, इसे मिलेगा लाभ…
    • प्रदेश में अवैध अफीम खेती पर सख्त एक्शन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी कलेक्टरों को दिया बड़ा निर्देश…
    • ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर बड़ा फैसला, 25 दिन की जगह अब इतने दिन में मिलेगा सिलेंडर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?