Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » दिवाली के अवसर पर करें इन 10 शेयरों में निवेश, मिलेगा जोरदार रिटर्न…
    News

    दिवाली के अवसर पर करें इन 10 शेयरों में निवेश, मिलेगा जोरदार रिटर्न…

    By Tv 36 HindustanOctober 16, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    : दिवाली का शुभ अवसर नजदीक आ रहा है. और ब्रोकरेज हाउसेज से लेकर रिसर्च कंपनियां निवेशकों के लिए इस दिवाली पर टॉप स्टॉक पिक्स लेकर आ रही है जो आने वाले दिनों में निवेशकों को जोरदार रिटर्न दे सकता है. जेएम फाइनेंशियल ने भी दिवाली के मौके पर ऐसे 10 स्टॉक्स चुने हैं जो निवेशकों को भारी कमाई कर सकता है.

    जेएमएफएस फंडामेंटल रिसर्च के टॉप पिक में देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) का नाम है. 3500 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ रिलायंस के शेयर को खरीदने की सलाह दी गई है और ये स्टॉक 6-12 महीने में 28 फीसदी का रिटर्न दे सकता है. दूसरे टॉप स्टॉक पिक में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी पावर ग्रिड कॉरपोरेशन (Power Grid Corporation) का नाम है. जेएमएफएस फंडामेंटल रिसर्च ने 383 रुपये के लक्ष्य के लिए पावर ग्रिड के शेयर को खऱीदने की सलाह दी और ये स्टॉक भी 6-12 महीने में 17 फीसदी का रिटर्न आने वाले दिनों में दे सकता है.

    दिग्गज एनबीएफसी बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) के शेयर पर भी जेएम फाइनेंशियल बुलिश है. रिसर्च नोट में अगले 6-12 महीने में 8552 रुपये के टारगेट प्राइस या 18.6 फीसदी के अपसाइड के लिए बजाज फाइनेंस के शेयर को खरीदने की सलाह दी गई है.जेएमएफएस फंडामेंटल रिसर्च के टॉप पिक में आईसीआईसीआई लॉमबार्ड जनरल इंश्योरेंस का नाम है. रिसर्च नोट के मुताबिक आईसीआईसीआई लॉमबार्ड (ICICI Lombard) के स्टॉक में 6-12 महीने में 17 फीसदी का उछाल आ सकता है और ये स्टॉक 2450 रुपये तक जा सकता है. जिंदल स्टील एंड पावर (Jindal Steel and Power) के शेयर को भी जेएमएफएस ने निवेशकों को खरीदने की सलाह दी है.

    रिसर्च नोट के मुताबिक इस स्टॉक 6-12 महीने में 19 फीसदी का उछाल आ सकता है और ये शेयर 1150 रुपये तक जा सकता है. जेएमएफएस फंडामेंटल रिसर्च एक और सरकार कंपनी नाल्को (NALCO) पर भी बुलिश है जिसमें सरकार की 51.3 फीसदी हिस्सेदारी है. नाल्को का शेयर भी 6-12 महीने में 17 फीसदी के उछाल के साथ 264 रुपये तक जाने की क्षमता रखता है. ग्रैविटा इंडिया (Gravita India) पर भी जेएमएफएस बुलिश है और निवेशकों को कंपनी के स्टॉक को खरीदने की सलाह दी गई है. अगले 6-12 महीने में ग्रैविटा इंडिया का शेयर 21 फीसदी की तेजी दिखा सकता है और 3068 रुपये के लेवल पर जाने की क्षमता रखता है.लोढ़ा बिल्डर्स के नाम से मशहूर रियल एस्टेट कंपनी मैक्रोटेक डेवलपर्स (Macrotech Developers ) पर भी जेएमएफएस फंडामेंटल रिसर्च बेहद बुलिश है. रिसर्च नोट में निवेशकों को 23 फीसदी के उछाल के लिए मैक्रोटेक डेवलपर्स के शेयर को खरीदने की सलाह दी गई है और ये शेयर 6-12 महीने में 1480 रुपये तक जा सकता है.

    जेएमएफएस फंडामेंटल रिसर्च इलेक्ट्रिक बस बनाने वाली कंपनी ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक (Olectra Greentech) के शेयर पर भी बुलिश है. रिसर्च नोट के मुताबिक ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक के शेयर में अगले 6-12 महीने में 27 फीसदी का उछाल आ सकता है और स्टॉक 2200 रुपये तक जाने की क्षमता रखता है. इसके अलावा अशोका बिल्डकॉन लिमिटेड (Ashoka Buildcon Limited) का शेयर भी जेएमएफएस फंडामेंटल रिसर्च के दिवाली पिक में शामिल है. स्टॉक 290 रुपये तक जा सकता है और निवेशकों को 6-12 महीने में 15 फीसदी का रिटर्न दे सकता है.

    Post Views: 750

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआईटी सेक्टर हजारों फ्रेशर्स को देगी नौकरी, कंपनियों के प्लान हुए तैयार…
    Next Article भारत कनाडा विवाद पर ब्रिटेन ने दिया यह बयान, भारत सरकार को दे डाली यह सलाह…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश में चला साइलेंट ऑपरेशन लोटस चुनाव के वक्त ही बन गई थी नीतीश को हटाने की रणनीति, सवालों के घेरे में BJP…

    March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने भरा राज्यसभा नामांकन नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल तेज…

    March 5, 2026

    दीर्घकालिक विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा राज्य नीति आयोग सीएम साय…

    March 5, 2026

    रेल मंडल में बड़ा हादसा सिग्नल ओवरशूट के बाद मालगाड़ी के 9 डिब्बे पटरी से उतरे…

    March 5, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश में चला साइलेंट ऑपरेशन लोटस चुनाव के वक्त ही बन गई थी नीतीश को हटाने की रणनीति, सवालों के घेरे में BJP…
    • नीतीश कुमार ने भरा राज्यसभा नामांकन नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल तेज…
    • दीर्घकालिक विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा राज्य नीति आयोग सीएम साय…
    • रेल मंडल में बड़ा हादसा सिग्नल ओवरशूट के बाद मालगाड़ी के 9 डिब्बे पटरी से उतरे…
    • प्रदेश से दो महिलाएं राज्यसभा की दौड़ में भाजपा से लक्ष्मी वर्मा, कांग्रेस से फूलोदेवी नेताम ने भरा नामांकन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?