Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » महादेव M-100, M-151 पैनल से आई.पी.एल. सट्टा संचालित करते छत्तीसगढ,महाराष्ट्र अंतर्राज्यीय सटोरियो को गोवा से गिरफ्तार किया
    News

    महादेव M-100, M-151 पैनल से आई.पी.एल. सट्टा संचालित करते छत्तीसगढ,महाराष्ट्र अंतर्राज्यीय सटोरियो को गोवा से गिरफ्तार किया

    By Tv 36 HindustanMay 21, 2024No Comments6 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रविंद्र कुमार मीना एवं कोरबा पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों,थाना प्रभारियों सहित प्रभारी सायबर सेल को आई.पी.एल. क्रिकेट मैच 2024 के सीजन में क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा खेलने / खिलाने वालों एवं इस कारोबार में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने के साथ ही क्रिकेट सट्टा के कारोबार पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है।इसी क्रम में थाना कोतवाली के अपराध जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7,8 के प्रकरण में एण्टी सायबर सेल तथा थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सूचना मिली कि डीडीएम स्कूल के पास सार्वजनिक स्थान पर प्रतीक विधवानी लोगों से ऑनलाइन आईपीएल में सट्टे का दावा लगाने के लिए लोगों से पैसा लेकर उनके दाव लगवा रहा है। पुलिस टीम के द्वारा उक्त स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी प्रतीक विधवानी पिता दयालचंद विधवानी साकिन डीडीएम रोड कोरबा थाना कोतवाली कोरबा को पकड़ा गया उसके कब्जे से मोबाइल फोन मिला आरोपी द्वारा अवैध रूप से मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन आईपीएल में सट्टा खेलने एवं खिलाना मिला। उसके मोबाइल में कई बैंकों के खाते एवं उसके मोबाइल के व्हाट्सएप में ग्रुप बनाकर कई लोगों से पैसे का लेनदेन करते मिला आरोपी से इस संबंध में पूछा गया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए आईपीएल मैच में सट्टा खिलवाना स्वीकार किया। साइबर सेल टीम के द्वारा आरोपी प्रतीक विधवानी के व्हाट्सएप एवं उसके बैंक खातों का बारीकी से अध्ययन किया गया जिस पर आरोपी के द्वारा कई अलग-अलग बैंक खातों में लगभग 17 करोड रुपए का ट्रांजैक्शन मिला। गिरफ्तार सटोरियों से पूछताछ एवं ऑर्गनाईजेशनल इनपुट में पाया गया कि उनके अन्य साथी गोवा में बैठकर महादेव एप पैनल के माध्यम से सट्टा संचालित कर रहे है।

    जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रविंद्र कुमार मीना के नेतृत्व में टीम का बनाकर गोवा रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा गोवा पहुंच कर सटोरियों की पतासाजी करते हुए सटोरियों को लोकेट किया गया जो कि गोवा के जयराम नगर उनिया सण्डेंस बिल्डिंग के पास एक अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर C 406 में रहकर सट्टा खिला रहे थे। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा उसी अपार्टमेंट की रेकी कर रहे थे तथा प्रत्येक व्यक्ति के बारे में जानकारी प्राप्त कर रहे थे पूरे लोगों की उपस्थिति होते ही फ्लैट में रेड कार्यवाही किया गया।कार्यवाही के दौरान फ्लैट में कुल 4 व्यक्ति उपस्थित थे,जो लैपटॉप एवं मोबाईल फोन से सेटअप तैयार कर ऑनलाईन सट्टा संचालित कर रहे थे।

    सटोरियों से कडाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान महादेव M-100 आई.डी. पैनल के माध्यम से ऑन लाईन सट्टा का संचालन स्वीकार किया गया। उनके निशानदेही पर एक अन्य गिरोह जयराम नगर एमवव्हीआर बिल्डिंग के अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर B- 106 से कुल 3 सटोरियों को पकड़ा गया। उनके द्वारा आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान महादेव M-151 आई.डी. पैनल के माध्यम से सट्टा का संचालन करते मिले सटोरियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर ऑन लाईन सट्टा का संचालन करना स्वीकार किया गया।

    गोवा के जयराम नगर में उनिया सण्डेंस बिल्डिंग के अपार्टमेंट C- 406 फ्लैट से 4 सटोरियों एवं एमवव्हीआर बिल्डिंग के अपार्टमेंट फ्लैट नंबर B 106 से 3 को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त 13 नग लैपटॉप,48 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 25,00,000/- रूपये तथा 26 नग विभिन्न बैंकों के पास बुक,14 नग विभिन्न बैंकों के चेक एवं 40 नग ए.टी.एम. कार्ड जप्त कर सटोरियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया था।

    जिस पर सभी 7 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लैपटॉप 13 नग एवं मोबाईल फोन 44 नग जुमला कीमती लगभग 25,00,000/- रूपये जप्त किया गया। सटोरियों के 26 नग विभिन्न बैंकों के पास बुक,14 नग विभिन्न बैंकों के चेक एवं 40 नग ए.टी.एम. कार्ड जप्त कर साइबर सेल के द्वारा उसमें जांच किया जा रहा है जांच के दौरान अलग-अलग बैंकों के कुल 84 खातों को होल्ड/फिज कराया गया। उन बैंक खातों में लगभग 100 करोड़ से अधिक का लेनदेन होना पाया गया है क्यों इनमें आगे भी विवेचना जारी है। प्राप्त बैंक खातों को साइबर सेल के माध्यम से डेविट फ्रिज कराया गया जिन बैंक खातों मे लगभग 30 लॉख रूपये होल्ड कराया गया है। कोरबा पुलिस के द्वारा जांच में पाया गया कि कोरबा जिले के कुछ लोगो द्वारा किराये पर बैंक खातें सटोरियों को उपलब्ध कराये जिनमे 04 लोगो को कोरबा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 कि धारा 8 के तहत् विधिवत् कार्यवाही किया गया।

    सटोरियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध 273/24 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 07.08 जोडने धारा 420,120 (बी) भादवि० एवं 66 (सी) आई.टी. एक्ट का अपराध जाकर विवेचना की जा रहीं है।

    गिरफ्तार आरोपी

    1 प्रतीक विधवानी पिता दयालचंद विधवानी उम्र 36 वर्ष साकिन डीडीएम रोड कोरबा थाना कोतवाली कोरबा

    2 मनीष उदाषी पिता स्व. अमरलाल उदाषी उम्र 36 साल निवासी कटोरा तालाब गली नंबर 3 थाना सिविल लाइन रायपुर।

    3 सौरभ नरेश मनुज पिता नरेश मनुज उम्र 22 साल निवासी दयाल नगर सिंधी मोहल्ला वर्धा थाना बाजार चौक जिला वर्धा महाराष्ट्र।

    4 मधुर सेवल वलेचा पिता सेवल वलेचा उम्र 22 साल निवासी महादेव घाट रोड सत्य विहार कॉलोनी रायपुर।

    5 नारायण कुमार निषाद पिता बहरिकराम निषाद उम्र 23 साल निवासी पार्वती नगर गांधीनगर मुर्रा भट्टी थाना गुढ़ियारी जिला रायपुर।

    6 कुलदीप सिंह पिता शमशेर सिंह उम्र 22 साल निवासी ग्राम बहू थाना व पोस्ट भट्टू जिला फतेहबाद
    हरियाणा।

    7 टिकेंद्र मांडवी पिता श्री हीरामन लाल मांडवी उम्र 25 वर्ष निवासी पाटन ग्राम बाहरडीह थाना उतई जिला दुर्ग, हाल मुकाम ग्राम बोरसी दुर्ग।

    8 दिनेश दीलीप वासवानी पिता दिलीप वासवानी उम्र 30 वर्ष पता तुलसी नगर जरी पटका जिला नागपुर महाराष्ट्र

    खातेदारों के नामः-

    1. विजय धारी पिता स्व. सुरेन्द्र धारी उम्र 34 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती धनवार पारा कोरबा
    2. आदित्य प्रसाद खैरवार पिता सुखनाथ खैरवार उम्र 19 वर्ष निवासी सलियाभाठा करतला जिला कोरबा।
    3. मुन्ना खान पिता मो० सुध्धु उम्र 47 वर्ष निवासी सीतामणी कोरबा। 04. मनीष पाहुजा पिता स्व. राजकुमार पाहुजा उम्र 34 वर्ष निवासी शांतिनगर मुड़ापार कोरबा *कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रविंद्र कुमार मीना थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मोतीलाल पटेल,सायबर सेल से प्रभारी सउनि.अजय सोनवानी,लक्ष्मी कुर्रे,प्र. आर. गुनाराम सिन्हा,चंद्रशेखर पांडे, राजेश कुमार,आर.प्रशांत सिंह,रवि चौबे विरकेश्वर प्रताप सिंह,डेमन ओगरे,रितेश शर्मा आलोक टोप्पो,सुशील यादव,म.आर.रेनू टोप्पो की महत्वपूर्ण भूमिका रहीं।*
    Post Views: 470

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleISIS के सबसे बड़े प्लान का पर्दाफाश, देश को दहलाने की साजिश नाकाम..
    Next Article Yami Gautam के घर गूंजी किलकारियां,अक्षय तृतीया के दिन बेटे को दिया जन्म, संस्कृत में रखा खास नाम…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कैबिनेट का बड़ा फैसला कर्मचारियों का DA बढ़ा, अतिथि शिक्षकों को भी तगड़ा फायदा…

    March 24, 2026

    प्रदेश के इस जिले में आंगनबाड़ी सहायिकाओं की भर्ती शुरू, जानें सबकुछ …

    March 24, 2026

    विधानसभा और स्पीकर को बम से उड़ाने की मिली धमकी, राजधानी में मचा हड़कंप…

    March 24, 2026

    फिल्म की रिलीज के बाद से पूरे पाकिस्तान में डर का माहौल, गली-गली में हो रही जासूस की चेकिंग…

    March 24, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कैबिनेट का बड़ा फैसला कर्मचारियों का DA बढ़ा, अतिथि शिक्षकों को भी तगड़ा फायदा…
    • प्रदेश के इस जिले में आंगनबाड़ी सहायिकाओं की भर्ती शुरू, जानें सबकुछ …
    • विधानसभा और स्पीकर को बम से उड़ाने की मिली धमकी, राजधानी में मचा हड़कंप…
    • फिल्म की रिलीज के बाद से पूरे पाकिस्तान में डर का माहौल, गली-गली में हो रही जासूस की चेकिंग…
    • युवाओं के लिए खुशखबरी हाई कोर्ट ने पुलिस आरक्षक भर्ती से हटाई रोक, अब 5,967 नियुक्तियों का रास्ता साफ…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?