नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन पर्सनल लाइफ लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। पत्नी सुजैन खान के साथ तलाक होने के बाद किसी और के साथ उनका नाम नहीं जुड़ा। लेकिन अब उन्हें एक मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट किया गया है जिसके बाद उनके रिलेशनशिप को लेकर खबरें उड़ने लगी हैं। ऋतिक को मुंबई के खार इलाके में एक लड़की के साथ देखा गया जिसके बाद फैंस सवाल करने लगे कि उनके साथ ये मिस्ट्री गर्ल कौन है?
ऋतिक रोशन हाल ही में एक लड़की के साथ डिनर करने पहुंचे थे लेकिन जैसे ही वह रेस्टोरेंट से बाहर निकले तो पैपराजी उन्हें स्पॉट कर लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि ऋतिक रोशन एक लड़की का हाथ पकड़े हुए रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हैं। वह उस लड़की को कार में बैठाते हैं और फिर उसी कार में बैठकर रवाना हो जाते हैं। हालांकि, इस दौरान लड़की का चेहरा नजर नहीं आया क्योंकि उसने चेहरे पर मास्क पहना हुआ था।