Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » भारत क्‍या चीन की ‘गंदगी’ बंटोर रहा है,एक्‍सपर्ट ने दी कीमत चुकाने की चेतावनी…
    समाचार

    भारत क्‍या चीन की ‘गंदगी’ बंटोर रहा है,एक्‍सपर्ट ने दी कीमत चुकाने की चेतावनी…

    By Tv 36 HindustanJuly 26, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्‍ली:– ‘ चीन प्‍लस वन ‘ से भारत को बड़ा आर्थिक फायदा होने की उम्‍मीद है। वह इसकी लहर पर सवार होकर खूब तेजी से बढ़ सकता है। लेकिन, यह पूरी तरह से तरक्‍की नहीं है। INDmoney के साथ पॉडकास्ट में मारसेलस इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स के फाउंडर सौरभ मुखर्जी ने इस लेकर चेतावनी दी है। उनके मुताबिक, भारत चीन से बाहर निकलने वाले उद्योगों से अरबों कमा सकता है। लेकिन, उनमें से कुछ ऐसे व्यवसाय हैं, जिनमें भारी पर्यावरणीय समस्याएं हैं। यानी ये कारोबार अपने साथ भारत में ‘गंदगी’ लेकर आ रहे हैं। इसकी भारत को कीमत चुकानी होगी।

    मुखर्जी के अनुसार, चीन अब कुछ चीजें नहीं करना चाहता है। चीनी हाई-टेक में आगे बढ़ रहे हैं। औद्योगिक रसायनों जैसे कम मूल्य वाले, प्रदूषणकारी क्षेत्रों को वे छोड़ रहे हैं। भारत को इसका असर पहले से ही महसूस होने लगा है। दक्षिणी भारत और गुजरात के कुछ हिस्से रासायनिक उत्पादन के साथ फल-फूलने लगे हैं। यह जीडीपी और शेयर बाजारों के लिए अच्छा है। हालांकि, इसका पर्यावरण पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है।

    40 साल तक दुन‍िया का कारखाना रहा है चीन
    अमेरिका ने चीन से सोर्सिंग दूर की है। ऐसा करने से वियतनाम को बहुत फायदा हुआ है। कभी-कभी वे हल्के पॉलिश किए गए चीनी सामानों का फिर से एक्‍सपोर्ट भी करते हैं। अमेरिका इस पर नकेल कसने की कोशिश कर रहा है। लेकिन, इससे निपट पाना आसान नहीं है।

    सौरभ मुखर्जी ने बताया कि चीन 40 साल तक दुनिया का कारखाना बना रहा है। जैसे-जैसे यह कपड़ा जैसे श्रम आधारित उद्योगों को छोड़ेगा, बांग्लादेश और वियतनाम जैसे देश स्वाभाविक रूप से उस गतिविधि को पकड़ लेंगे। यह और बात है कि भारत के लिए असली रिवॉर्ड हाई-टेक सेक्‍टरों में है।

    भारत को यहां बनानी चाह‍िए जगह
    उन्होंने कहा, ‘इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर, मेडिकल डिवाइस और फार्मा में अगर हम चीन से इनका 10% हिस्सा भी लेते हैं तो पांच सालों में हमारी जीडीपी में आधा ट्रिलियन डॉलर जुड़ जाएगा।’

    भारत की स्थिति के बारे में आशावादी होते हुए भी मुखर्जी की बातों में एक संदेश छुपा है। हर विकास साफ नहीं होता है। नीति निर्माताओं को इसके फायदे और नुकसान के बारे में सोचना होगा। मुखर्जी का मैसेज साफ है। भले ही भारत के लिए विकास की संभावनाएं उज्ज्वल हैं। लेकिन, नीति निर्माताओं को आर्थिक लाभ और पर्यावरणीय लागत के बीच संतुलन साधना होगा।

    क्‍या है ‘चीन प्‍लस वन’ स्‍ट्रैटेजी?
    ‘चीन प्लस वन’ एक कारोबारी स्‍ट्रैटेजी है। इसमें ग्‍लोबल कंपनियां अपनी मैन्‍यूफैक्‍चरिंग और सप्‍लाई चेन को सिर्फ चीन तक सीमित रखने के बजाय चीन के अलावा किसी एक या ज्‍यादा हु अन्य देशों में भी अपने परिचालन का विस्तार करती हैं। इसका मकसद रिस्‍क डायवर्सिफिकेशन यानी जोखिम विविधीकरण है। दरअसल, किसी एक देश पर बहुत ज्‍यादा निर्भरता भू-राजनीतिक तनाव, ट्रेड वॉर, प्राकृतिक आपदाओं (जैसे कोरोना महामारी) या चीन की आंतरिक नीतियों में बदलाव के कारण सप्‍लाई चेन में रुकावट पैदा कर सकती है। ‘चीन प्लस वन’ रणनीति कंपनियों को इस तरह के जोखिमों से बचाने में मदद करती है।

    Post Views: 310

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleElon Musk का सैटेलाइट इंटरनेट हुआ ‘फेल’, ढाई घंटे तक लोग नहीं चला पाए इंटरनेट, वजह जानें…
    Next Article अब हर मौसम में जा सकेंगे केदारनाथ, सुरंग खोलेगी साल भर का रास्ता, आसान होगी यात्रा…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री से प्रदेश कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात…

    February 25, 2026

    पीएम ने इजरायली दौरे को बताया ऐतिहासिक, राष्ट्रपति ने लिखा वेलकम पोस्ट…

    February 25, 2026

    विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश व्यापार एवं उद्योग के लिए में बना है अनुकूल माहौल सीएम साय…

    February 25, 2026

    विधानसभा में CSR, STP और नशीले पदार्थों को लेकर गरमाया सदन…

    February 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री से प्रदेश कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात…
    • पीएम ने इजरायली दौरे को बताया ऐतिहासिक, राष्ट्रपति ने लिखा वेलकम पोस्ट…
    • विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश व्यापार एवं उद्योग के लिए में बना है अनुकूल माहौल सीएम साय…
    • विधानसभा में CSR, STP और नशीले पदार्थों को लेकर गरमाया सदन…
    • हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, परिसर में सघन जांच जारी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?