नई दिल्ली :- अगर पेड़-पौधे सभी को सुकून देते हैं. पेड़ों की घनी और ठंडी छांव में कोई शांति से बैठना चाहता है बहुत से लोगों की चाहत घने पेड़ों के नीचे टहलने की भी हाती है. लंबे समय तक शहर की भीड़ में रहने के बाद लोग शांत सी जगह जाना पसंद करते हैं. यह जगह पार्क या जंगल हो सकती है. लोगों की इसी इच्छा को अपने फायदे के लिए भुनाने को भारत की स्टार्टअप राजधानी बेंगलुरु की एक कंपनी ने विज्ञापन दिया है.
विज्ञापन में बताया गया है कि फॉरेस्ट बाथिंग की टिकट 1500 रुपये में बुक की जा सकती है. बेंगलुरु के कब्बन पार्क में कंपनी यह सर्विस उपलब्ध कराएगी. कंपनी का यह विज्ञापन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. कुछ लोग जहां इसे ‘फर्जी’ बता रहे हैं तो कुछ लोग एक प्राचीन परंपरा से पैसा बनाने की इस कोशिश को गलत बता रहे हैं.
