
कपिल शर्मा शो फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है, खबर है कि, शो जल्द ही बंद होने वाला है , जिसको लेकर कपिल शर्मा ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए इस बात को खुलासा किया है कि इसके पीछे आखिर क्या वजह है, जकपिल को कॉमेडी का किंग कहा जाता है। अपनी कॉमिक टाइमिंग और मजेदार बातों से कपिल शर्मा लोगों का दिल जीत लेते है। कपिल शर्मा अपने शो (द कपिल शर्मा) से न सिर्फ भारत में बल्कि देश दुनिया में अच्छी खासी पहचान बनाई है। जब भी टीवी पर इनका शो आता है तो लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो जाते हैं।
फैंस हुए परेशान
इस वक्त कपिल शर्मा के शो का चौथा सीजन चल रहा है जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है लेकिन अब शो से जुड़ी जो खबर सामने आ रही है जो आपको टेंशन में डाल सकती है, खबर है कि कपिल शर्मा का चौथा सीजन, जो अभी चल रहा है वो जल्द ही बंद हो सकता है। खबरें हैं कि शो ऑफ एयर होने वाला है। इस खबर को सुनने के बाद फैंस परेशान हो गए हैं और लगातार सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा शो को लेकर सवाल पर सवाल कर रहे हैं।
कपिल शर्मा ने बताई सचाई
कपिल शर्मा ने ई टाइम संग बातचीत में शो के अफेयर होने को लेकर बात की, कपिल शर्मा ने कहा कि, हमें जुलाई में एक लाइव टूर के लिए यूएस जाना है। वहां जाकर हम देखेंगे कि हमें क्या करना है। शो को ऑफ एयर किया जाएगा या नहीं अभी इस पर विचार करने के लिए काफी समय है।