Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » क्या सेंधा नमक ज्यादा सेहतमंद है,सामान्य नमक जानें क्या कहती है ICMR की दिशा…
    समाचार

    क्या सेंधा नमक ज्यादा सेहतमंद है,सामान्य नमक जानें क्या कहती है ICMR की दिशा…

    By Tv 36 HindustanJune 8, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- ज्यादा नमक हमारी सेहत के लिए हानिकारक होता है। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स भी हमेशा सीमित मात्रा में नमक खाने की सलाह देते हैं। खुद डब्ल्यूएचओ ने भी ज्यादा नमक से होने वाले नुकसानों को लेकर चेतावनी जारी की थी। इसी क्रम में अब हाल ही में इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने नमक के सेवन को लेकर गाइडलाइन्स जारी की है।

    अक्सर नमक से होने वाले नुकसानों से बचने के लिए लोग दूसरे तरह के नमक जैसे काला या सेंधा नमक का इस्तेमाल करने लगते हैं। हालांकि, इन सभी नमक का ज्यादा सेवन भी हानिकारक ही होता है। अपनी हालिया गाइडलाइन्स में ICMR ने इसी बात पर जोर दिया हैं। उन्होंने बताया कि सभी प्रकार के नमक के इनटेक को नियंत्रित किया जाना चाहिए क्योंकि उनमें सोडियम की मात्रा एक जैसी होती है। विस्तार में जानते हैं इस गाइडलाइन्स के बारे में

    सेंधा नमक और काला नमक को पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और मैंगनीज जैसे ज्यादा मिनरल की मौजूदगी के कारण टेबल सॉल्ट या सामान्य नमक की तुलना में स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है। सफेद नमक के विपरीत, सेंधा नमक को रिफाइंड नहीं किया जाता है और यह अपने शुद्ध क्रिस्टल रूप में मौजूद होता है।

    ICMR की गाइडलाइन्स के मुताबिक सेंधा और काले नमक को उनके रंग, बनावट और गंध से आसानी से पहचाना जा सकता है। सेंधा नमक, नमक के सबसे शुद्ध रूपों में से एक है। हालांकि, नमक की विविधता के बावजूद, इनका सेवन सीमित मात्रा में किया जाना चाहिए, क्योंकि उनमें सोडियम की मात्रा लगभग समान होती है।

    ज्यादा नमक खाने के नुकसान
    ज्यादा नमक खाने से ब्लड प्रेशर में बढ़ोतरी और हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ जाता है।
    अत्यधिक नमक का सेवन पेट के स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकता है और गैस्ट्रिक कैंसर का कारण बन सकता है।
    ब्लड प्रेशर बढ़ाने के अलावा अत्यधिक नमक पेट की श्लेष्मा झिल्ली को भी प्रभावित कर सकता है और गैस्ट्रिटिस, एट्रोफी और गैस्ट्रिक कैंसर का खतरा बढ़ा सकता है।
    आईसीएमआर के अनुसार ज्यादा सोडियम हमारी हड्डियों की डेंसिटी को कम करके उनके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है.

    Post Views: 985

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसीएम केजरीवाल की जमानत अर्जी कोर्ट की गर्मी की छुट्टियो पे लटकी, तारीख पे तारीख के बाद होगी इस दिन सूनवाई…
    Next Article मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए भारत आने वाली ये पहली गेस्‍ट बनी…मालदीव समेत इन देशों ने स्‍वीकारा निमंत्रण
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    एससीबी मेडिकल कॉलेज में 10 लोगों की जलकर मौत, मुख्यमंत्री साय ने जताया गहरा शोक…

    March 16, 2026

    गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ प्रदेश का सामूहिक विवाह, 6,412 जोड़ों ने लिए सात फेरे …

    March 16, 2026

    पश्चिम एशिया में संकट के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर, 46 हजार टन LPG लेकर भारतीय जहाज सुरक्षित यहां पहुंचा…

    March 16, 2026

    सीएम में सिलेंडर की कोई कमी नहीं है, अफवाह पर ध्यान न दें सीएम साय…

    March 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • एससीबी मेडिकल कॉलेज में 10 लोगों की जलकर मौत, मुख्यमंत्री साय ने जताया गहरा शोक…
    • गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ प्रदेश का सामूहिक विवाह, 6,412 जोड़ों ने लिए सात फेरे …
    • पश्चिम एशिया में संकट के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर, 46 हजार टन LPG लेकर भारतीय जहाज सुरक्षित यहां पहुंचा…
    • सीएम में सिलेंडर की कोई कमी नहीं है, अफवाह पर ध्यान न दें सीएम साय…
    • सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का बदला नाम…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?