Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कहीं आपका भी TV तो नही लगा दीवार पर,अगर आप भी कर रहे हैं ये गलती तो हो जाएं सावधान…
    News

    कहीं आपका भी TV तो नही लगा दीवार पर,अगर आप भी कर रहे हैं ये गलती तो हो जाएं सावधान…

    By Tv 36 HindustanJune 20, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- बहुत सारे घरों में लोग अपने स्मार्ट टीवी को दीवार पर फिक्स कर देते हैं. ऐसा करने की वजह है जगह की कमी या फिर व्यू ऑफ ऐंगल. हालांकि दीवार पर टीवी लगाने के काफी सारे नुकसान हैं. अगर आपके घर में भी इस तरह से टीवी लगा हुआ है तो आपको कुछ जरूरी बातों के बारे में पता होना जरूरी है. आज हम आपको इस बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं.   

    बारिश के मौसम में आपको स्मार्ट एलइडी टीवी का खास ध्यान रखना पड़ता है नहीं तो इसमें काफी बड़ा डैमेज हो सकता है जिसकी वजह से आपको इसे बनवाने में हजारों रुपए खर्च करने पड़ सकते हैं. स्मार्ट एलइडी टीवी आमतौर पर इतनी जल्दी खराब नहीं होते हैं लेकिन अगर आप इनकी प्लेसिंग के टिप्स नहीं जानते हैं तो यकीन मानिए इन्हें खराब होने में समय नहीं लगेगा. कुछ ऐसी चीज हैं जिनकी वजह से स्मार्ट एलइडी टीवी बुरी तरह से डैमेज हो सकते हैं और उन्हीं के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं.

    नमी से हो सकता है नुकसान

    अगर आपने अपने स्मार्ट एलइडी टीवी को ऐसी दीवार पर लगा रखा है जिस पर कभी कभार नमी आ जाती है तो यकीन मानिए इस दीवार से नमी आपके स्मार्ट एलइडी टीवी में जा सकती है. आमतौर पर घरों में कम स्पेस होता है ऐसे में लोग अपने घर के हाल या फिर बेडरूम की दीवार में ही स्मार्ट एलइडी टीवी को फिक्स करवा लेते हैं लेकिन उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं होती है कि टीवी के अंदर भी नमी जा सकती है. बारिश का मौसम आते ही दीवार से होते हुए नामी स्मार्ट एलइडी टीवी के अंदर पहुंच जाती है और इसके डिस्प्ले और कई अंदरूनी पार्ट्स को नुकसान पहुंचा सकती है.

    जरूरत से ज्यादा गर्मी

    अगर आप ऐसे इलाके में रहते हैं जहां पर सर्दी ज्यादा पड़ती है और अपने अपने घर में एक फायर प्लेस बनवा रखा है और फायर प्लेस के आसपास ही आपने अपना स्मार्ट एलइडी टीवी भी रखा हुआ है तो इससे निकलने वाली गर्मी आपके स्मार्ट एलइडी टीवी को पूरी तरह से खराब कर सकती है. दरअसल स्मार्ट एलइडी टीवी के ज्यादातर पार्ट्स प्लास्टिक के बने होते हैं या फिर प्लास्टिक जैसे ही मटेरियल से तैयार किए जाते हैं और जैसे ही यह गर्मी के संपर्क में आते हैं वैसे ही डैमेज हो जाते हैं. ऐसे में आपको टीवी कहीं और रखने की जरूरत पड़ती है नहीं तो आपका भारी नुकसान हो जाता है.

    इन जगहों पर टीवी को रखना है बेस्ट ऑप्शन

    दीवार से दूर वुडन शेल्फ पर: आजकल स्मार्ट एलइडी टीवी के लिए मार्केट में कई तरह के वुडन शेल्फ आ चुके हैं जिन्हें आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों ही माध्यमों से खरीद सकते हैं और उनकी कीमत ₹5000 से लेकर ₹10000 तक जाती है. अगर आप अपने स्मार्ट एलइडी टीवी को नमी और गर्मी से बचना चाहते हैं तो इसका इस्तेमाल किया जा सकता है जिससे आपका स्मार्ट एलइडी टीवी लंबे समय तक सुरक्षित रहेगा, इतना ही नहीं इस वुडन शेल्फ की मदद से स्मार्ट एलइडी टीवी को आसानी से साफ भी किया जा सकता है.

    हैंगिंग स्टैंड: आजकल स्मार्ट एलइडी टीवी के लिए कई हैंगिंग स्टैंड आ चुके हैं जो फिक्स तो दीवार में ही किए जाते हैं लेकिन यह फोल्ड और अनफोल्ड किया जा सकता है और स्मार्ट एलइडी टीवी को दीवार से दूर रखा जा सकता है. इनकी कीमत ₹2000 से लेकर ₹10000 तक जाती है और आप क्वालिटी और बजट के हिसाब से इन्हें चुन सकते हैं.

    Post Views: 550

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleगर्मी में वजन घटाना होता है काफी आसान, इन 5 चीजों को खाने से तेजी से होगा फैट लॉस..
    Next Article राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज 66वां जन्मदिन, देश – विदेश से आ रही प्यार भरी बधाईया,CM साय ने कुछ इस अंदाज में दी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    होली पर अपने राशि अनुसार खेलें ये खास रंग, खुलेंगे भाग्य के दरवाज़े और चमकेगी किस्मत…

    March 3, 2026

    मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर भारत सतर्क मोदी ने कतर-ओमान और कुवैत के नेताओं से की अहम बातचीत…

    March 3, 2026

    NTPC में ग्रीन केमिकल्स विशेषज्ञों के लिए भर्ती, इतने मार्च तक करें आवेदन…

    March 3, 2026

    पांच से 17 वर्ष के सभी विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक आधार अपडेट कराने कलेक्टर ने दिए निर्देश…

    March 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • होली पर अपने राशि अनुसार खेलें ये खास रंग, खुलेंगे भाग्य के दरवाज़े और चमकेगी किस्मत…
    • मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर भारत सतर्क मोदी ने कतर-ओमान और कुवैत के नेताओं से की अहम बातचीत…
    • NTPC में ग्रीन केमिकल्स विशेषज्ञों के लिए भर्ती, इतने मार्च तक करें आवेदन…
    • पांच से 17 वर्ष के सभी विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक आधार अपडेट कराने कलेक्टर ने दिए निर्देश…
    • कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य टोल फ्री नंबर 14446 तथा एंटी नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933 से ली जा सकती है मदद…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?