धर्मशाला। रविवार को टीम इंडिया अपना पांचवां मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने अभी तक इस टूर्नामेंट में कोई मुकाबला नहीं हारा है. इससे पहले ही शनिवार शाम एक बड़ी खबर सामने आई. टीम के युवा सलामी बल्लेबाज ईशान किशन को नेट प्रैक्टिस के दौरान मधुमक्खी ने काट लिया. धर्मशाला में मुकाबले से पहले ईशान किशन को मधुमक्खी ने काट लिया. जिसकी वजह से ईशान किशन अपना प्रैक्टिस सेशन बीच में छोड़कर चले गए. मैच से पहले नेट्स में बल्लेबाजों के पहले सेशन में ईशान किशन भी शामिल हुए थे. वह पेसर मोहम्मद सिराज के खिलाफ बल्लेबाजी प्रैक्टिस कर रहे थे.
