Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इसरो के अध्यक्ष सोमनाथ ने अगले 5 वर्षों का क्या लक्ष्य रखा, बताया…..
    News

    इसरो के अध्यक्ष सोमनाथ ने अगले 5 वर्षों का क्या लक्ष्य रखा, बताया…..

    By adminDecember 29, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई। भारत अब सैटेलाइट की मदद से खुफिया जानकारियों को इकट्ठा करेगा। इसके लिए अंतरिक्ष में 50 सैटेलाइट भेजने की योजना है। ये 50 सैटेलाइट भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की ओर से भेजे जाएंगे। इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने बृहस्पतिवार को मुंबई आईआईटी के कार्यक्रम में उन्होंने ये बात कही। उन्होंने कहा कि भारत भू-खुफिया जानकारी एकत्र करने के लिए अगले पांच वर्षों में 50 उपग्रहों को प्रक्षेपित करने का लक्ष्य रख रहा है। उन्होंने कहा कि इनमें सैनिकों की आवाजाही पर नजर रखने और हजारों किलोमीटर क्षेत्र की तस्वीरें लेने की क्षमता के साथ विभिन्न कक्षाओं में उपग्रहों की एक परत का निर्माण शामिल होगा।

    आईआईटी बंबई के कार्यक्रम में शामिल हुए इसरो चीफभारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), बंबई के वार्षिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी समारोह ‘टेकफेस्ट’ को संबोधित करते हुए सोमनाथ ने कहा कि बदलावों का पता लगाने, आंकड़ों के विश्लेषण के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से संबंधित और डेटा आधारित प्रयासों के मामले में उपग्रहों की क्षमता बढ़ाना अहम है। उन्होंने कहा कि एक मजबूत राष्ट्र बनने की भारत की आकांक्षा को साकार करने के लिए, इसके उपग्रह बेड़े का वर्तमान आकार पर्याप्त नहीं है और इसे ‘‘आज की क्षमता के मुकाबले दस गुना’’ होना चाहिए। अंतरिक्षयान देश की सीमाओं और पड़ोसी क्षेत्रों पर नजर रखने में सक्षम उन्होंने कहा कि अंतरिक्षयान देश की सीमाओं और पड़ोसी क्षेत्रों पर नजर रखने में सक्षम हैं।

    सोमनाथ ने कहा, ‘‘यह सब उपग्रहों से देखा जा सकता है। हम इसे संभालने के लिए उपग्रह प्रक्षेपित कर रहे हैं, लेकिन अब सोचने का एक अलग तरीका है और हमें इसे और अधिक महत्वपूर्ण तरीके से देखने की जरूरत है क्योंकि (किसी भी) राष्ट्र की शक्ति उसकी यह समझने की क्षमता है कि उसके आसपास क्या हो रहा है।’’ इसरो प्रमुख ने कहा, ‘‘हमने अगले पांच वर्षों में 50 उपग्रहों को अंतिम रूप देने के लिए उनका संयोजन कर लिया है और इसे अगले पांच वर्षों से अधिक समय में इस विशेष भू-खुफिया जानकारी संग्रह में सहायता के लिहाज से भारत के लिए भेजा जा रहा है।’’

    सोमनाथ ने कहा कि अगर भारत इस स्तर पर उपग्रहों का प्रक्षेपण कर सकता है तो देश के सामने आने वाले खतरों को बेहतर तरीके से कम किया जा सकता है। (

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपारसी धर्म में अंतिम संस्कार की परंपरा है बिल्कुल अलग,जानिए क्या होता है टावर ऑफ साइलेंस…..
    Next Article छत्तीसगढ़ के किसान फसल बीमा रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख कब तक है,जाने….
    admin
    • Website

    Related Posts

    अब किसका बनता है आयुष्मान कार्ड किसका नहीं एक क्लिक में ऐसे करें पता…

    October 22, 2025

    आप भी समझ लें सर्दियों में फ्रिज चलाने का तरीका, बचेगा बिजली बिल और बढ़ेगी लाइफ…

    October 22, 2025

    अगर आप भी हो जाते है फ्रोजन शोल्डर की समस्या से परेशान, तो इन आयुर्वेदिक उपायों से करें बचाव…

    October 22, 2025

    सिर्फ टीका नहीं भाई दूज पर भाई-बहन करें ये 5 प्यार भरे वादे, जो रिश्ते में भर देंगे ‘नई मिठास’…

    October 22, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    ADS
    Ads
    ADS
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अब किसका बनता है आयुष्मान कार्ड किसका नहीं एक क्लिक में ऐसे करें पता…
    • आप भी समझ लें सर्दियों में फ्रिज चलाने का तरीका, बचेगा बिजली बिल और बढ़ेगी लाइफ…
    • अगर आप भी हो जाते है फ्रोजन शोल्डर की समस्या से परेशान, तो इन आयुर्वेदिक उपायों से करें बचाव…
    • सिर्फ टीका नहीं भाई दूज पर भाई-बहन करें ये 5 प्यार भरे वादे, जो रिश्ते में भर देंगे ‘नई मिठास’…
    • स्कूल-कॉलेज में अब एक ही आईडी चलेगी; अपार आईडी के बिना अब नए सत्र से स्कूलों और कॉलेजों में मिलेगा प्रवेश…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?