Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इसरो ने चांद के लिए एक और ‘जटिल’ मिशन की योजना बनाई…..
    News

    इसरो ने चांद के लिए एक और ‘जटिल’ मिशन की योजना बनाई…..

    By Tv 36 HindustanFebruary 18, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) चंद्रयान-4 के प्रक्षेपण के लिए अपनी योजना पर ‘आंतरिक’ चर्चा कर रहा है। वह इस सिलसिले में एक ‘अनूठा डिजाइन’ और ‘उच्च प्रौद्योगिकी’ विकसित कर रहा है। एक शीर्ष अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।अगस्त 2023 में चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण के बाद इसरो ने चांद की सतह से मिट्टी धरती पर लाने के लिए एक और ‘जटिल’ मिशन की योजना बनाई है।

    इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने शनिवार को जीएसएलवी-एफ14/इनसैट-3डीएस उपग्रह के सफल प्रक्षेपण के बाद कहा कि अंतरिक्ष एजेंसी चंद्रयान-3 की सफलता के बाद भविष्य में चंद्रयान-4, 5, 6 और 7 मिशन भेजना चाहती है।सोमनाथ ने कहा, ‘हम इस पर काम कर रहे हैं कि चंद्रयान-4 अंतरिक्ष यान में क्या-क्या होना चाहिए। पहला सवाल यह है कि चंद्रयान-4 में (उपकरण के रूप में) क्या-क्या होना चाहिए…।’सोमनाथ ने कहा कि यह देखते हुए कि योजना कुछ अलग करने की है, ‘पहली चीज हमने यह तय की कि चंद्रयान-4 के जरिये चंद्रमा की मिट्टी का नमूना पृथ्वी पर लाया जाए। हम इसे रोबोटिक तरीके से करना चाहते हैं।

    इसलिए, यही चर्चा चल रही है।’उन्होंने कहा, ‘हम सभी इस चर्चा में शामिल हैं कि उपलब्ध रॉकेटों के साथ यह काम कैसे किया जाए। आप जानते हैं कि चंद्रमा पर जाना, नमूना लाना बहुत जटिल काम है…।’अंतरिक्ष विभाग के सचिव ने कहा कि वैज्ञानिक चंद्रयान-4 मिशन के लिए एक उच्च स्तरीय प्रौद्योगिकी विकसित करेंगे।उन्होंने कहा, ‘इस मिशन को पूरा करने के लिए हम उच्च प्रौद्योगिकी विकसित कर रहे हैं। सरकार की मंजूरी के बाद हम जल्द ही इस बारे में बताएंगे।… अभी इंतजार करें।’

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अगली पीढ़ी के मौसम पूर्वानुमान उपग्रह के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी।शाह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘तीसरी पीढ़ी का उपकरण प्राकृतिक आपदाओं का मुकाबला करने में भारत को और मजबूत बनाएगा। यह हर आपदा में, किसी के भी हताहत नहीं होने संबंधी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।’केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि यह उपग्रह मौसम पूर्वानुमान को बेहतर करेगा।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकलेक्टर एसपी ने यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने सड़क पर उतर कर चौक-चौराहों का किया अवलोकन…..
    Next Article दुनिया की छठी बड़ी इकॉनमी मंदी में फंसने की कगार पर…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    1 करोड़ व्यूज पर कितने मिलते हैं पैसे YouTube कमाई का पूरा सच, जानकर चौंक जाएंगे आप…

    January 18, 2026

    सिर फटने जैसा दर्द भी होगा छूमंतर माइग्रेन के अटैक को रोकने के लिए अपनाएं ये नेचुरल नुस्खे…

    January 18, 2026

    अब भारत ने खरीदा बेहद खतरनाक ड्रोन हथियार का नाम सुनकर ही दुश्मन देशों में मची खलबली.. .

    January 18, 2026

    अब बदल जाएगा WhatsApp चलाने का तरीका, अब आ रहे हैं ये दमदार 5 नए फीचर्स…

    January 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    ADS
    Ads
    ADS
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 1 करोड़ व्यूज पर कितने मिलते हैं पैसे YouTube कमाई का पूरा सच, जानकर चौंक जाएंगे आप…
    • सिर फटने जैसा दर्द भी होगा छूमंतर माइग्रेन के अटैक को रोकने के लिए अपनाएं ये नेचुरल नुस्खे…
    • अब भारत ने खरीदा बेहद खतरनाक ड्रोन हथियार का नाम सुनकर ही दुश्मन देशों में मची खलबली.. .
    • अब बदल जाएगा WhatsApp चलाने का तरीका, अब आ रहे हैं ये दमदार 5 नए फीचर्स…
    • वीबी-जी राम जी योजना से करमरी में आत्मनिर्भरता को मिली ये नई दिशा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?