Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इसरो ने पारंपरिक बैटरी सेल की तुलना में नए प्रकार के सेल यानी फ्यूल सेल का परीक्षण किया,जाने खासियत…..
    News

    इसरो ने पारंपरिक बैटरी सेल की तुलना में नए प्रकार के सेल यानी फ्यूल सेल का परीक्षण किया,जाने खासियत…..

    By Tv 36 HindustanJanuary 6, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) ने शुक्रवार को बताया कि उसने पारंपरिक बैटरी सेल की तुलना में अधिक कुशल और कम लागत वाले नए प्रकार के सेल यानी फ्यूल सेल का परीक्षण किया है। राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि उसने ‘10 एएच सिलिकॉन-ग्रेफाइट-एनोड’ पर आधारित उच्च ऊर्जा घनत्व वाले ली-आयन सेल को वर्तमान में उपयोग किए जा रहे पारंपरिक सेल की तुलना में कम वजन और कम लागत वाले विकल्प के रूप में तैयार किया है। अंतरिक्ष एजेंसी ने एक बयान में कहा कि एक जनवरी को पीएसएलवी-सी58 के प्रक्षेपण के दौरान बैटरी के रूप में सेल का उड़ान परीक्षण भी सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

    क्या है फ्यूल सेलइसरो ने कहा, “इस प्रदर्शन के माध्यम से प्राप्त आत्मविश्वास के आधार पर, इन सेल को आगामी परिचालन मिशनों में उपयोग करने के लिए तैयार किया गया है, जिनमें 35-40 प्रतिशत बैटरी द्रव्यमान बचत की उम्मीद है। ” इसरो ने कहा कि टेलीमेट्री के माध्यम से बैटरी के ‘ऑन-ऑर्बिट वोल्टेज’, करंट और तापमान मूल्यों को प्राप्त किया गया और यह अनुमानों के अनुसार रहा। एनोड सामग्री के रूप में शुद्ध ग्रेफाइट के उपयोग वाले पारंपरिक ‘ली-आयन सेल’ की तुलना में यह सेल एनोड सामग्री के रूप में मिश्रित सी-ग्रेफाइट का उपयोग करता है।

    फ्यूल सेल की खासियतबता दें कि फ्यूल सेल तकनीक के सफल परीक्षण का इसरो को भविष्य में लाभ होगा। यह तकनीक फ्यूचर मिशन और डाटा इकट्ठा करने के लिहाज से बेहद अहम है। इससे अंतरिक्ष में बिजली और पानी बन सकेगा। इस फ्यूल सेल को स्पेस स्टेशन के लिए बनाया गया है। दरअसल स्पेस स्टेशन अंतरिक्ष में मौजूद है। यह एक प्रयोगशाला है जहां इंसान रहते हैं। अंतरिक्ष स्टेशन पर स्पेस में रहने के दौरान इंसान को पानी और बिजली की आवश्यकता होती है। फ्यूल सेल के सफल परीक्षण के बाद अब अंतरिक्ष में बिजली और पानी की व्यवस्था की जा सकेगी।

    बता दें कि फ्यूल सेल की टेस्टिंग के दौरान हाई प्रेशर वेसल्स में स्टोर की गई हाईड्रोजन और ऑक्सीजन के गैसों की मदद से 180 वॉट की बिजली पैदा की गई। इसरो ने कही ये बातफ्यूल सेल के सफल परीक्षण को लेकर इसरो ने कहा कि इसकी मदद से हाईड्रोजन और ऑक्सीजन की मदद से बिजली पैदा की जा सकेगी। साथ ही इसकी मदद से स्पेस में शुद्ध पानी की व्यवस्था की जा सकेगी। इस फ्यूल सेल से बाई प्रोडक्ट के रूप में सिर्फ पानी ही निकलता है। इससे किसी तरह का हानिकारक गैस नहीं निकलता। दरअसल फ्यूल सेल से उत्सर्जन नहीं करता है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो भविष्य में इस तकनीक का इस्तेमाल चार पहिया वाहनों में भी की जा सकेगी।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india ISRO tested a new type of cell i.e. fuel cell in comparison to the traditional battery cell Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपकड़ौआ विवाह को अवैध बताने वाले हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट देगा फैसला…..
    Next Article घर में रखने वाली भगवान की मूर्ति कितनी बड़ी होनी चाहिए, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    श्रमिक सशक्तिकरण ही समृद्ध विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला- श्रमिकों के खून-पसीने की मेहनत से ही प्रदेश विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा प्रदेश -मंत्री लखन लाल देवांगन

    February 19, 2026

    पाली महोत्सव में महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं पर आधारित आकर्षक स्टॉल…

    February 19, 2026

    पाली महोत्सव में महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं पर आधारित आकर्षक स्टॉल

    February 19, 2026

    इस किले में शिव जयंती पर मची भगदड़ संकरे रास्तों पर फंसी भीड़, कई महिलाएं और बच्चे घायल…

    February 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • श्रमिक सशक्तिकरण ही समृद्ध विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला- श्रमिकों के खून-पसीने की मेहनत से ही प्रदेश विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा प्रदेश -मंत्री लखन लाल देवांगन
    • पाली महोत्सव में महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं पर आधारित आकर्षक स्टॉल…
    • पाली महोत्सव में महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं पर आधारित आकर्षक स्टॉल
    • इस किले में शिव जयंती पर मची भगदड़ संकरे रास्तों पर फंसी भीड़, कई महिलाएं और बच्चे घायल…
    • सरगुजा में शिक्षा और स्वच्छता की मिसाल अदाणी विद्या मंदिर को ‘क्लीन एंड ग्रीन स्कूल ऑफ द डिस्ट्रिक्ट’ सम्मान…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?