Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इसरो चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद फिर दुनिया को चौंकाएगा, बनाई ये बड़ी योजना
    WordPress

    इसरो चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद फिर दुनिया को चौंकाएगा, बनाई ये बड़ी योजना

    By Tv36 HindustanNovember 29, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का कीर्तिमान पहले ही स्थापित कर चुका भारत अब अंतरिक्ष में रफ्तार बढ़ाने के लिए तैयार है। इस काम में NASA यानी नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन का भी साथ मिलने जा रहा है। खबर है कि नासा ने भारतीय यात्री को अंतरिक्ष में भेजने की योजना बनाई है।

    अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के प्रशासक बिल नेल्सन ने मंगलवार को यहां कहा कि भारत के खुद के अंतरिक्ष स्टेशन निर्माण में नयी दिल्ली का सहयोग करने के लिए वॉशिंगटन तैयार है। भारत यात्रा पर आए नेल्सन ने कहा कि अमेरिका और भारत अगले साल के अंत तक एक भारतीय अंतरिक्ष यात्री को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन भेजने की योजना पर काम कर रहे हैं।

    नेल्सन ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘अंतरिक्ष यात्री का चयन इसरो द्वारा किया जाएगा। नासा चयन नहीं करेगा।’ उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि अगर भारत चाहे तो अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण में नई दिल्ली के साथ सहयोग करने के लिए वॉशिंगटन तैयार होगा।

    नेल्सन ने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि उस समय तक एक वाणिज्यिक अंतरिक्ष स्टेशन होगा। मुझे लगता है कि भारत 2040 तक एक वाणिज्यिक अंतरिक्ष स्टेशन चाहता है। अगर भारत चाहता है कि हम उसके साथ सहयोग करें, तो निश्चित रूप से हम उपलब्ध होंगे। लेकिन यह भारत पर निर्भर है।’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसरो से 2035 तक एक भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन बनाने और 2040 तक चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्रियों को उतारने का लक्ष्य रखने को कहा है।

    नेल्सन ने मंगलवार को विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह से मुलाकात की तथा उनका अंतरिक्ष क्षेत्र के व्यापारिक दिग्गजों के साथ बैठक के लिए मुंबई जाने का कार्यक्रम है। उनका बेंगलुरु में इसरो मुख्यालय का दौरा करने और भारतीय अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा से भी मिलने का कार्यक्रम है।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india ISRO Today latest news Today news नई दिल्ली
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleयात्रीगण कृपया ध्यान दे.. बिलासपुर से गुजरने वाली ये ट्रेनें फिर हुई रद्द, देखें लिस्ट…
    Next Article “कौन बनेगा करोड़पति” में सबसे कम उम्र के बच्चे ने एक करोड़ जीत कर इतिहास रचा….
    Tv36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    गांव के लोग 5 मिनट में कैसे ठीक करते बिच्छू का डंक, 100 प्रतिशत कारगर है इलाज…

    July 13, 2025

    रक्षाबंधन से पहले खाद्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलानराशनकार्ड धारकों की बल्ले-बल्ले, राशन के साथ मिलेगा दूध और घी…

    July 13, 2025

    रेयर अर्थ के खेल में चीन का पतन तय क्या भारत बन रहा अगला सुपरपावर…

    July 13, 2025

    पसान रेंज अधिकारी पर माफिया से मोटी रकम लेने गंभीर आरोप उप वनपरिक्षेत्र अधिकारी की क्या है भूमिका कर्मचारियों पर DFO क्यूँ दिखा रहें मेहरबानी…

    July 13, 2025

    Comments are closed.

    ADS
    Ads
    ADS
    Ads
    Ads
    × Popup Image
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • गांव के लोग 5 मिनट में कैसे ठीक करते बिच्छू का डंक, 100 प्रतिशत कारगर है इलाज…
    • रक्षाबंधन से पहले खाद्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलानराशनकार्ड धारकों की बल्ले-बल्ले, राशन के साथ मिलेगा दूध और घी…
    • रेयर अर्थ के खेल में चीन का पतन तय क्या भारत बन रहा अगला सुपरपावर…
    • पसान रेंज अधिकारी पर माफिया से मोटी रकम लेने गंभीर आरोप उप वनपरिक्षेत्र अधिकारी की क्या है भूमिका कर्मचारियों पर DFO क्यूँ दिखा रहें मेहरबानी…
    • पुराने और खराब फोन्स होंगे एक्सचेंज, फ्लिपकार्ट मिनिट्स पर नई सर्विस लॉन्च, मिनटों में होगा काम…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?