Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » हो गया खुलासा,इस दिन होगी सोनाक्षी सिन्हा की सगाई,जानें क्या हैं सगाई से लेकर शादी का पूरा शेड्यूल…
    News

    हो गया खुलासा,इस दिन होगी सोनाक्षी सिन्हा की सगाई,जानें क्या हैं सगाई से लेकर शादी का पूरा शेड्यूल…

    By Tv 36 HindustanJune 18, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- इन दिनों चर्चा में बनी सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही शादी करने वाली है,जिसे लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर फैंस को भी इनकी शादी का बहुत इंतज़ार है। काफी दिनों से सोनाक्षी और जहीर इकबाल की शादी को लेकर खबरे खूब वायरल हो रही है। अब ऐसे में दोनों की सगाई की डेट सामने आई है। जिसे लेकर अब ये बात कन्फर्म कर रही की दोनों बहुत जल्द एक दूजे के होने वाले है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सोनाक्षी और जहीर शादी से 1 दिन पहले यानी की 22 जून को सगाई करेंगे। इस खास अवसर पर दोनों के फैमिली मेंबर्स मौजूद रहेंगे। 22 तारीख को पहले सगाई होगी। इसके बाद फोटोशूट होगा। फिर अगले दिन शादी, फिर शाम को रिसेप्शन होगा।

      यहाँ पढ़े सगाई से लेकर शादी तक का पूरा प्लान

    सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को एक्टर जहीर इकबाल से शादी करने वाली हैं। दोनों रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे। फिर इसी दिन शाम को मुंबई के दादर स्थित बैस्टियन रेस्टोरेंट में रिसेप्शन पार्टी होगी। कथित तौर पर शादी के मेहमानों की लिस्ट में करीबी दोस्त, परिवार के सदस्य और ‘हीरामंडी’ की पूरी कास्ट शामिल है। शादी का इनविटेशन एक मैगजीन कवर जैसा दिखता है जिस पर लिखा है ‘अफवाहें सच हैं।’ मेहमानों से फॉर्मल कपड़े पहनने का अनुरोध किया गया है। शादी 23 जून को मुंबई के बास्टियन में होगी। वैसे, बता दें कि सोनाक्षी की शादी का पहला कार्ड एक्टर सलमान खान को गया है। सूत्रों के अनुसार सलमान को पहला कार्ड भेजा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी की पार्टी में सोनिका के परिवार के अलावा वरुण धवन, हुमा कुरैशी और आयुष शर्मा भी शामिल होंगे।
    मेहमानों की सूची में सोनाक्षी के हीरामंडी के सह-कलाकार भी शामिल हो सकते हैं क्योंकि सोनाक्षी अपने सह-कलाकारों और कुछ क्रू सदस्यों के साथ अच्छी बॉन्डिंग रखती हैं। शादी का निमंत्रण संजय लीला भंसाली, फरदीन खान, ताहा शाह बदुशा, अदिति राव हैदरी, शर्मिन सहगल और अन्य को भेजा जा रहा है।

    दोनों ने नहीं कभी नहीं की रिश्ते की पुष्टि

    सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल दोनों 7 साल से रिलेशनशिप में हैं। दोनों की पहली मुलाकात सलमान खान की एक पार्टी में हुई थी। कुछ समय की दोस्ती के बाद दोनों रिलेशनशिप में आ गए। हालांकि दोनों ने आधिकारिक तौर पर कभी भी अपने रिश्तों की बात नहीं की है। वहीं, अब दोनों एक-दूसरे के साथ सात फेरे लेने जा रहे हैं। दोनों ने डबल एक्सएल में साथ काम किया था जिसमें हुमा कुरैशी भी थीं। यह जोड़ा सार्वजनिक रूप से एक साथ दिखाई दिया है और उनका इंस्टाग्राम फ़ीड एक-दूसरे की तस्वीरों से भरा हुआ है।

    Post Views: 1,830

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकांग्रेस ने प्रियंका गांधी को लेकर PM नरेंद्र मोदी को दे दिया ये खुला चैलेंज, सियासी पारा बढ़ना तय…
    Next Article बरसात शुरू होने के पहले जरूर कर लें ये काम,घर में नहीं घुसेंगे सांप, सुरक्षित रहेगा पूरा परिवार…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    क्या आप भी करते हैं जरूरत से ज्यादा छोटी इलायची का सेवन यहां पढ़ लें, इसके ये नुकसान…

    February 13, 2026

    विश्व रेडियो दिवस सीएम साय बोले– ‘रेडियो और AI’ से संचार में आएगी नई क्रा…

    February 13, 2026

    बागेश्वर धाम में 302 कन्याओं के विवाह महोत्सव में सीएम ने निभाई हल्दी की रस्म, संतों का भी लिया आशीर्वाद…

    February 13, 2026

    राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक में बड़े निर्णय, राष्ट्रीय बोर्ड को भेजे जाएंगे प्रस्ताव …

    February 13, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • क्या आप भी करते हैं जरूरत से ज्यादा छोटी इलायची का सेवन यहां पढ़ लें, इसके ये नुकसान…
    • विश्व रेडियो दिवस सीएम साय बोले– ‘रेडियो और AI’ से संचार में आएगी नई क्रा…
    • बागेश्वर धाम में 302 कन्याओं के विवाह महोत्सव में सीएम ने निभाई हल्दी की रस्म, संतों का भी लिया आशीर्वाद…
    • राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक में बड़े निर्णय, राष्ट्रीय बोर्ड को भेजे जाएंगे प्रस्ताव …
    • नरेंद्र मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ में इस फाइल पर किया पहला साइन नए PMO से लिए गए ये बड़े फैसले…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?