बच्चा जो पढ़ रहा है, वो उसे याद भी हो रहा है या नहीं, यह जानना बहुत जरूरी है। बच्चों के लिए पढ़ाई के लिए सही समय चुनना बहुत जरूरी होता है और इससे उनके सीखने और याद करने पर असर पड़ता है। दिमाग और शरीर की सुनने से फोकस में सुधार आता है और बच्चा पढ़ी गई चीजों को याद रख पाता है।
चूंकि, आपने जो कुछ भी पढ़ा है, उसे याद रख पाने के लिए समय बहुत अहम होता है इसलिए आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बता रहे हैं कि दिन के किस समय पढ़ना सबसे ज्यादा अच्छा रहता है और बच्चों को पैरेंट्स को किस समय पढ़ाई करने बैठाना चाहिए। तो चलिए जानते हैं कि बच्चों को पूरे दिन में से किस टाइम पढ़ना चाहिए।
सुबह 10 से दोपहर के 2 बजे तकसुबह 10 से दोपहर के 2 बजे तकएक स्टडी के अनुसार सुबह के समय दिमाग सीखने और याद करने के लिए सबसे ज्यादा तैयार होता है। इस समय दिमाग सबसे अधिक सतर्क होता है और उसकी सीखने और ध्यान लगाने की क्षमता में इससे मदद मिलती है। बच्चों को इस समय सबसे मुश्किल लगने वाले विषयों की पढ़ाई करनी चाहिए।
पोषण भी है जरूरीपोषण भी है जरूरीइस समय पोषण का ध्यान रखना भी जरूरी है। पोषण युक्त नाश्ता करने से दिमाग और शरीर को एनर्जी मिलती है जिससे फोकस लगाने के लिए जरूरी ऊर्जा प्राप्त होती है और सुबह के समय दिमाग स्वस्थ महसूस करता है। इसलिए अगर आपका बच्चा सुबह उठकर पढ़ाई कर रहा है, तो उसके लिए हेल्दी नाश्ता बनाएं। आप उसे बैरीज, नट्स और साबुत अनाज नाश्ते में खिलाएं।
शाम के 4 बजे का समयशाम के 4 बजे का समयशाम के 4 बजे से लेकर रात के 10 बजे के दौरान भी दिमाग एक्टिव रहता है। आप इस समय को पढ़ाई के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। स्कूल से आने के बाद बच्चों को रिलैक्स करने के लिए थोड़ा समय चाहिए होता है। पढ़ाई करने से पहले बच्चों को रिलैक्स करने का समय दें। शाम को उन्हें हल्का और पौष्टिक नाश्ता खिलाएं जिससे उसे जरूरी पोषक तत्व मिल सकें।
