
पटना। आपने सुना तो होगा ही कि प्यार अँधा होता है, लेकिन आज ये बात हकीकत होती नज़र आगयी है। बिहार के पटना जिले से ऐसा ही एक मामला सामने आया है,
जहां तीन बच्चों की मां ने घर बनाने वाले दो बच्चों के पिता राज मिस्त्री से दिल लगा लिया।बताया जा रहा है कि राज मिस्त्री उसी महिला के साथ रोमांस करने लगा था जिसका घर बना रहा था। दोनों का एक वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो जब महिला के पति के पास पहुंचा तो उसके भी पैरों तले जमीन खिसक गई और उसने आव देखा न ताव और राज मिस्त्री की धुनाई कर दी।मिली जानकारी के अनुसार मामला पटना जिला के मसौढ़ी इलाके का है, मसौढ़ी में एक शख्स ने अपने मकान में निर्माण काम शुरू कराया।
उसका घर बनाने के लिए एक राजमिस्त्री का लंबे समय से वहां आना-जाना लगा रहा। इसी दौरान राजमिस्त्री और मकान मालिक की पत्नी के बीच आंखें चार हो गईं। दोनों में न केवल नजदीकियां बढ़ीं, बल्कि शारीरिक संबंध भी स्थापित हो गया। दोनों का प्यार परवान चढ़ा, तो जैसा कि कहते हैं इश्क छुपाए नहीं छुपता, लोगों को इसकी भनक लग ही गई।
इसके बाद किसी ने इस प्रेमी जोड़े को आपत्तिजनक हालत में देख लिया और इसका वीडियो बना लिया। इसकी खबर जब मकान मालिक यानी महिला के पति को मिली तो वो हैरान रह गया। इस पूरे मामले में सबसे अधिक हैरान करने वाली बात यह रही कि प्यार में पड़ी महिला तीन बच्चों की मां है और उसकी उम्र 35 साल बताई जा रही है।वहीं, उसका प्रेमी भी दो बच्चों का बाप है, दोनों का वीडियो वायरल होने के बाद गांव में रहने वाले गुस्से में आ गए। इतना कि गांव वालों ने वीडयो के वायरल होते ही राजमिस्त्री को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी।
इसके बाद लोगों ने उसे बंधक बना लिया।सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला और उसके प्रेमी को थाने ले आई। पुलिस ने बताया कि आरोपी राजमिस्त्री के भी दो बच्चे हैं और करीब दो-तीन साल से एक ही घर में काम कर रहा है। इस अजीबोगरीब मामले में सामने आई महिला के पति का दर्द सुनकर पुलिस भी हैरान है।
महिला के प्रेम प्रसंग की वजह से पति के सामने तमाम परेशानियां खड़ी हो गई हैं, लेकिन वह केस करने को तैयार नहीं है। पति अपनी पत्नी को थाने से छोड़ देने का आग्रह कर रहा है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन का हवाला दे रही है।