बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है. यही वजह है कि एक्ट्रेस की एक झलक पाने को फैंस बेकरार रहते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी ये पसंदीदा एक्ट्रेस एक महीने में कितनी कमाई करती है, अगर नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं….
जान्हवी ने साल 2018 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने अपनी दमदार अदाकारी के दम पर दर्शकों का दिल जीता और कुछ साल में ही अपनी अलग पहचान बना ली। श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जान्हवी के एक्टिंग से लेकर उनके लुक्स तक के सभी फैंस दीवाने हैं। जान्हवी बेहद आलीशान जीवन जीती हैं। अभिनेत्री आज अपना 26 वां जन्मदिन मना रही हैं। चलिए इस मौके पर हम आपको बताते हैं उनकी नेटवर्क के बारे में…
अभिनेत्री का जन्म छह मार्च 1997 में मुंबई में हुआ था। अभिनेत्री ने फिल्म ‘धड़क’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा और जल्द ही वह टॉप की अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हो गईं। आज वह करोड़ों की मालकिन हैं। महज कुछ साल में ही उन्होंने खुद के दम पर करोड़ों की संपत्ति बना ली है। फिल्मों से अभिनेत्री की ज्यादा कमाई होती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जान्हवी 58 करोड़ रुपये की मालकिन हैं। उनकी एक महीने की सैलरी लगभग 50 लाख है। वह एक साल में छह करोड़ से ज्यादा की कमाई करती हैं।
फिल्मों के अलावा जान्हवी विज्ञापनों, स्टेज परफॉर्मेंसेस और मॉडलिंग से भी मोटी कमाई करती हैं। अभिनेत्री ने अपनी कमाई से जुहू में एक घर भी खरीदा है। रिपोर्ट के अनुसार, घर की कीमत 38 करोड़ है। उनका घर सी फेसिंग है। फर्नीचर से लेकर दीवारों तक उनके घर के लुक को शानदार बनाते हैं।
जान्हवी कपूर महंगी गाड़ियों की भी शौकीन हैं। अभिनेत्री के पास कई लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन हैं। उनके पास मर्सिडीज बेंज जीएलसी है, जिसकी कीमत लगभग 75 लाख रुपये है। साथ ही उनके पास ऑडी ए6 कार है, जिसकी कीमत 54 लाख रुपये बताई जाती है। इसके अलावा अभिनेत्री के पास एक लैंड रोवर रेंज स्पोर्ट्स एचएसआई भी है।
बात करें जान्हवी के फिल्मी करियर के बारे में तो वह ‘धड़क’ फिल्म के बाद ‘घोस्ट स्टोरी’ में नजर आईं। इसके अलावा वह ‘गुंजन सक्सैना’ और रूही में भी नजर आ चुकी हैं। जान्हवी कपूर भले ही आलीशान जीवन जीना पसंद करती हैं, लेकिन अपने फैंस लिए वह जमीन से जुड़ी हुई रहती हैं। अक्सर फैंस के साथ वह मस्ती करती हुई नजर आती हैं। इसके साथ ही अपना जन्मदिन भी वह परिवार के साथ ही मनाना पसंद करती हैं।