कोरबा/केंद्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा साल 2022 में घोषित किए गए सुधारात्मक सराहनीय सेवा कार्यों के लिए *”उत्कृष्ट सेवा पदक”* की सूची मैं जिले के जेल प्रहरी लक्ष्मीकांत यादव को चयनित किया गया है
इस सम्मान के लिए 18 वर्ष की सेवा के दौरान कार्यों के आकलन कर प्रस्ताव भेजा जाता है जिसके बाद केंद्र सरकार की समिति सूची को पूर्ण करती है लक्ष्मीकांत ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि अधीक्षक की प्रेरणा से कर्तव्य दायित्वों का निर्वहन करते हुए अपराध की प्रविधि से बचने कैदियों को जागरूक कर उत्तरोत्तर शैक्षणिक विकास से जोड़ एवं सफल पारिवारिक दायित्व निर्वहन जागरूकता से जागरूक कर कैदियों में अपराध की प्रवृत्ति से बचने प्रेरित कर सुखमय जीवन जीने आधारशिला रखा।

बताते चलें जेल प्रहरी लक्ष्मीकांत यादव ने अपनी जुबानी में बताया जेल अधीक्षक विजयानंद सिंह से प्रेरणा ग्रहण कर जिन्होंने कर्तव्य निष्ठा के लिए सर्वस्व समर्पण कर बिना प्रलोभन में आए अन्याय के खिलाफ तटस्थ रहकर जसपुर में पदस्थ रहते हुए कीर्तिमान स्थापित किया हम सबको उनसे प्रेरणा लेकर अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। “उत्कृष्ट सेवा अवार्ड” भी देश के जन-जन के अधिकारों के हित की रक्षा सुरक्षा के लिए अर्पित रहेगा।
