
जकार्ता
जकार्ता में फ्यूल स्टोरेज स्टेशन में आग लगने से 17 लोगों की मौत हो गई और 51 अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, जकार्ता डिजास्टर मिटिगेशन एजेंसी (बीपीबीडी) के कार्यवाहक प्रमुख मुहम्मद रिदवान ने मीडिया को बताया कि घायलों का इंडोनेशिया की राजधानी के कई अस्पतालों में इलाज चल रहा है। उत्तरी जकार्ता के प्लमपांग में राज्य के स्वामित्व वाली तेल कंपनी पर्टामिना के फ्यूल स्टोरेज स्टेशन में शुक्रवार रात करीब 8 बजे विस्फोट हो गया
स्टेशन के पास रहने वाले लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा क्योंकि आग तेजी से फैल गई थी। 50 से अधिक दमकल गाड़ियों और 260 अग्निशामकों को विस्फोट स्थल पर तैनात किया गया और लगभग छह घंटे के भीतर आग बुझाने में सफल रहे। दर्जनों एंबुलेंस को भी मौके पर भेजा गया। इस विस्फोट से क्षेत्र के 1,000 से अधिक निवासी प्रभावित हुए थे
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में रात एक तेल भंडारण डिपो में भीषण आग लगने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस घटना में दर्जनों लोग घायल हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आग पर काबू पा लिया गया है। तेल भंडारण डिपो सरकारी कंपनी का है।#Indonesia #Indonesiafire #jakarta pic.twitter.com/C7nCsbffrz
— Pravesh kumar Singh (@Praveshkumar863) March 4, 2023