
नई दिल्ली: जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा शनिवार को वाकायामा प्रान्त में साइकाजाकी बंदरगाह पर अपने भाषण से पहले एक स्मोक बम फेंके जाने के बाद बाल-बाल बच गए। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। सार्वजनिक प्रसारक एनएचके के मुताबिक किशिदा घटना के तुरंत बाद मौके से चली गए। क्योडो न्यूज की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस ने स्मोक बम फेंकने वाले आरोपी को पकड़ लिया है
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जापान के वाकायामा में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हुई हिंसक घटना की निंदा की है, जहां जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा मौजूद थे
जापान के वाकायामा में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हुई एक हिंसक घटना के बारे में पता चला, जहां मेरे मित्र पीएम @Kishida230 मौजूद थे। यह जानकर राहत मिली कि वह सुरक्षित हैं। उनकी निरंतर कुशलता और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।