Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » तेजस्वी यादव के दावे पर जदयू का पलटवार,विपक्ष में बैठने लायक भी नहीं रह जाएगी RJD…
    समाचार

    तेजस्वी यादव के दावे पर जदयू का पलटवार,विपक्ष में बैठने लायक भी नहीं रह जाएगी RJD…

    By Tv 36 HindustanFebruary 28, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: – बिहार में एनडीए मुक्त सरकार बनाने के दावे को लेकर जदयू ने पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। पार्टी के नेता ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल को इतनी सीट भी नहीं मिलेगी कि वह नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी हासिल कर सके। जद (यू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने बयान में कहा कि बिहार की जनता पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के जंगलराज को याद कर अभी भी सिहर उठती है जब दिनदहाड़े लोगों की हत्याएं होती थी और फिरौती के लिए लोगों का अपहरण होता था।

    जदयू नेता ने आगे कहा कि लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के शासनकाल के दौरान बदहाल हुए बिहार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संवारने का काम किया है। राजद को आगामी विधानसभा चुनाव में इतनी सीटें भी नहीं मिलेंगी, जिससे तेजस्वी यादव विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बन सकें।

    तेजस्वी ने सरकार बनाने का किया था दावा
    बता दें कि तेजस्वी ने पिछले दिनों दावा किया था कि बिहार की जनता 2025 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) मुक्त सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार हमारे बुजुर्ग हैं, इसलिए हम आदर-सम्मान करते हैं। लेकिन, अब वह बिहार चलाने लायक नहीं रह गए हैं। वह योग्य नहीं रह गए… थके हुए हैं। उनके पास बिहार के लिए ना कोई दृष्टिकोण है और ना ही कोई खाका।

    जदयू नेता का पलटवार
    राजीव रंजन प्रसाद ने तेजस्वी यादव को ऐसे बयान देने से बचने की नसीहत देते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष महज मीडिया में सुर्खियां पाने के लिए अनाप-शनाप’ बयान देते रहते हैं। बिहार की जनता राजद की सच्चाई को जानती है और वह उनके झूठ में फंसने वाली नहीं है। आने वाले विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता परिवारवादी पार्टी राजद को राजनीतिक तौर पर सबक सिखाने का काम करेगी।

    लालू के शासन में 118 जातीय नरसंहार हुए
    जद (यू) प्रवक्ता ने लालू प्रसाद यादव के शासनकाल की याद दिलाते हुए कहा कि इस दौरान यह राज्य 118 जातीय नरसंहारों का गवाह बना जबकि नीतीश कुमार ने उसी बिहार को संवारने का काम किया है, जिससे आज लोग बेखौफ और सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के युवाओं, महिलाओं, अल्पसंख्यकों, पिछड़ों, अतिपिछड़ों, दलितों के कल्याण के लिए काम किया और उन्हें समाज में सम्मान दिलाया।

    Post Views: 675

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleछत्तीसगढ़ में नेशनल साइंस डे, रमन प्रभाव के खोज से क्या है इसका नाता…
    Next Article ब्रिटिश शासन काल में साल 1867 में बनी थी रायपुर नगर पालिका बिल्डिंग, पहले डिप्टी कमिश्नर जॉर्ज इलियट…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    धान खरीद में प्रदेश का ‘डेटा-संचालित मॉडल’, एआई टेक्नोलॉजी के ज़रिए कायम की मिसाल…

    March 5, 2026

    अब Weight loss ऐसे करें सुबह नाश्ते में शुरू करें ये 5 हाई-प्रोटीन चीजें खाना, तेजी से घटेगा वजन…

    March 5, 2026

    कलियुग में बस एक काम कर लो, जीवन बदल जाएगा, प्रेमानंद महाराज ने बताया ऐसा उपाय जो हर दुख मिटा सकता है…

    March 5, 2026

    राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने संभाला पदभार, सीएम विष्णुदेव साय रहे मौजूद…

    March 5, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • धान खरीद में प्रदेश का ‘डेटा-संचालित मॉडल’, एआई टेक्नोलॉजी के ज़रिए कायम की मिसाल…
    • अब Weight loss ऐसे करें सुबह नाश्ते में शुरू करें ये 5 हाई-प्रोटीन चीजें खाना, तेजी से घटेगा वजन…
    • कलियुग में बस एक काम कर लो, जीवन बदल जाएगा, प्रेमानंद महाराज ने बताया ऐसा उपाय जो हर दुख मिटा सकता है…
    • राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने संभाला पदभार, सीएम विष्णुदेव साय रहे मौजूद…
    • बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?