Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद झारखंड सरकार हुई अलर्ट
    शीर्ष आलेख

    बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद झारखंड सरकार हुई अलर्ट

    By Tv 36 HindustanFebruary 22, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    , जानिए क्या है बर्ड फ्लूरांची. बोकारो जिले के एक सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद झारखंड सरकार अलर्ट पर है। सरकार की ओर से कहा कि लोहांचल के फार्म में चिकन की प्रोटीन से भरपूर नस्ल, जिसे ‘कड़कनाथ’ के नाम से जाना जाता है, में एच5एन1( H5N1 variant ) वैरिएंट की मौजूदगी की पुष्टि हुई है।लैब से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार लोहांचल स्थित गवर्नमेंट पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू से कड़कनाथ मुर्गों की मौत हुई है।

    इसके बाद एक किमी के दायरे में आने वाले क्षेत्र को प्रभावित क्षेत्र घोषित किया गया है और 10 किमी के दायरे के क्षेत्र को निगरानी क्षेत्र घोषित किया गया है। बोकारो जिला प्रशासन द्वारा जारी एक आफिसियल बयान में कहा गया है, “इन क्षेत्रों में चिकन/बत्तख आदि की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।”हेल्थ डिपार्टमेंट के एडिशनल चीफ सेक्रेट्री अरुण कुमार सिंह ने बताया कि राज्य अलर्ट पर है। बोकारो के डिप्टी कमिश्नर कुलदीप चौधरी के मुताबिक जिले के सीमावर्ती इलाकों पर नजर रखने और बड़े पोल्ट्री फार्मों के मुर्गियों/बत्तखों के सैंपल लेने के लिए एक मेडिकल टीम का गठन किया गया है।

    साथ ही मेडिकल टीम को संक्रमित जोन में रहने वाले लोगों के सैंपल लेने को कहा है। वहीं बर्ड फ्लू से संक्रमित किसी के इलाज के लिए सदर अस्पताल में अलग से वार्ड बनाया गया है।प्रशासन ने लोगों से कुछ दिनों तक चिकन/बतख खाने से परहेज करने का आग्रह किया है। इसमें कहा गया है कि मनुष्यों में संक्रमण के लक्षणों में पीठ के ऊपरी हिस्से में गंभीर दर्द, बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ, सर्दी और थूक में खून शामिल हैं।

    एवियन इन्फ्लूएंजा या बर्ड फ्लू क्या है?यह एक अत्यधिक संक्रामक वायरल बीमारी है जो इन्फ्लुएंजा यानी H5N1 वायरस के कारण होती है। ये आम तौर पर मुर्गियों और टर्की पक्षियों को प्रभावित करते हैं। वायरस के कई स्टेन हैं, उनमें से कुछ हल्के तो कुछ सिर्फ मुर्गियों को प्रभावित करते हैं। लेकिन कभी-कभी यह मानव सहित अन्य कई स्तनधारियों को भी संक्रमित कर सकता है। जब यह मानव को संक्रमित करता है तो इसे इन्फ्लूएंजा कहा जाता है।

    कड़कनाथ मुर्गे की विशेषताकड़कनाथ मुर्गे का मांस, खून, चोंच, अंडे, जुबान और शरीर सबकुछ काला होता है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। वहीं फैट की मात्रा भी बहुत कम होती है। इसके अलावा इसमें विटामिन-बी-1, बी-2, बी-6, बी-12, सी, ई, नियासिन, कैल्शियम, फास्फोरस और हीमोग्लोबिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमहिला आईपीएस की निजी तस्वीरें वायरल होने से मचा हड़कंप
    Next Article पत्नी का प्रेमी भेजता था अश्लील तस्वीरें और वीडियो, पति ने उठाया यह कदम…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    होली पर अपने राशि अनुसार खेलें ये खास रंग, खुलेंगे भाग्य के दरवाज़े और चमकेगी किस्मत…

    March 3, 2026

    मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर भारत सतर्क मोदी ने कतर-ओमान और कुवैत के नेताओं से की अहम बातचीत…

    March 3, 2026

    NTPC में ग्रीन केमिकल्स विशेषज्ञों के लिए भर्ती, इतने मार्च तक करें आवेदन…

    March 3, 2026

    पांच से 17 वर्ष के सभी विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक आधार अपडेट कराने कलेक्टर ने दिए निर्देश…

    March 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • होली पर अपने राशि अनुसार खेलें ये खास रंग, खुलेंगे भाग्य के दरवाज़े और चमकेगी किस्मत…
    • मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर भारत सतर्क मोदी ने कतर-ओमान और कुवैत के नेताओं से की अहम बातचीत…
    • NTPC में ग्रीन केमिकल्स विशेषज्ञों के लिए भर्ती, इतने मार्च तक करें आवेदन…
    • पांच से 17 वर्ष के सभी विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक आधार अपडेट कराने कलेक्टर ने दिए निर्देश…
    • कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य टोल फ्री नंबर 14446 तथा एंटी नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933 से ली जा सकती है मदद…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?