Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ओडिशा में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए जिन्दल कृषि सेवा शुरू,शालू जिन्दल ने मोबाइल सॉयल टेस्टिंग वैन को दिखायी हरी झंडी
    News

    ओडिशा में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए जिन्दल कृषि सेवा शुरू,शालू जिन्दल ने मोबाइल सॉयल टेस्टिंग वैन को दिखायी हरी झंडी

    By Tv 36 HindustanJune 13, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर :- 2,000 से अधिक किसानों को प्राकृतिक एवं बाजरे की खेती के लिए मिलेगा सहयोग
    रासायनिक खाद और कीटनाशकों से मुक्त प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना और कृषि उत्पादन को लंबे समय तक लाभकारी बनाना उद्देश्य

    जिन्दल स्टील एंड पावर के चेयरमैन और कुरुक्षेत्र से तीसरी बार सांसद श्री नवीन जिन्दल के विजन को आगे बढ़ाते हुए जिन्दल फाउंडेशन ने ‘जिन्दल कृषि सेवा’ नामक एक परिवर्तनकारी योजना की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य अंगुल जिले में रासायनिक खाद और कीटनाशकों से मुक्त प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना और कृषि उत्पादन को लंबे समय तक लाभकारी बनाना है।
    इस परियोजना की शुरुआत जिन्दल फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती शालू जिन्दल ने मंगलवार को मोबाइल सॉयल टेस्टिंग वैन को हरी झंडी दिखाकर की। इस अवसर पर 300 से अधिक किसान, सरकारी अधिकारी और कृषि विशेषज्ञ उपस्थित थे।
    श्रीमती शालू जिन्दल ने कहा, “जिन्दल कृषि सेवा एक ऐसा मंच है, जो प्राकृतिक खेती, किसानों को प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण, प्राकृतिक बीज उपचार, जैविक खाद जैसे कंपोस्टिंग, वर्मी कल्चर, गोबर, गोमूत्र तथा जैव उर्वरक निर्माण की प्रक्रिया और फसल विविधता एवं आधुनिक कृषि उपकरणों की उपलब्धता में हरसंभव सहयोग करेगा।
    उन्होंने कहा, “देश के किसान और उनका परिवार हमारे समाज की रीढ़ की हड्डी हैं इसलिए जिन्दल कृषि सेवा के माध्यम से हम पर्यावरण संतुलन, खाद्य सुरक्षा और ग्रामीण आर्थिक विकास का अपना संकल्प साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
    यह परियोजना श्री नवीन जिन्दल की दूरदृष्टि से प्रेरित है, जिन्होंने हाल ही में संसद में प्राकृतिक खेती के महत्व पर प्रकाश डाला और इसे देशभर में मिशन के रूप में अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
    इस योजना के तहत मोबाइल सॉयल टेस्टिंग वैन गांव-गांव जाकर मिट्टी की गुणवत्ता की जांच करेगी। इसमें मिट्टी में लवणता, नाइट्रोजन- फॉस्फोरस और पोटासियम का अनुपात और सूक्ष्म पोषक तत्वों की उपलब्धता की जांच प्रमुख रूप से होगी और मात्र एक घंटे में मिट्टी स्वास्थ्य कार्ड के साथ-साथ प्रत्येक खेत के लिए अनुकूल प्राकृतिक पोषक तत्वों की सिफारिशें उपलब्ध कराई जाएंगी।
    प्रारंभिक चरण में यह सेवा अंगुल जिले के 49 गांवों में शुरू की जाएगी, जिससे किसानों को बेहतर फसल योजना और पोषण प्रबंधन में सहायता मिले।
    ‘जिन्दल कृषि सेवा’ का उद्देश्य मिट्टी की गुणवत्ता को पुनर्स्थापित करना, मोटे अनाज (मिलेट्स) का प्रचार और किसानों की आजीविका सुधार को प्राथमिकता देना है जिसमें मोबाइल सॉयल टेस्टिंग वैन के माध्यम से मिट्टी का परीक्षण महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
    श्रीमती शालू जिन्दल ने इस अवसर पर उन महिला किसानों से भी संवाद किया, जो प्राकृतिक खेती, मोटे अनाज का उत्पादन एवं मूल्य वर्धन का कार्य कर रही हैं।
    अंगुल के अनेक ग्राम प्रधानों ने जिन्दल फाउंडेशन द्वारा शुरू की गई जिन्दल कृषि सेवा की सराहना की है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में प्रशिक्षण के दौरान उन्हें देशी गाय पालने की विधि भी सिखाई गई, जो हमारे किसानों के लिए एक आशीर्वाद की तरह है।
    संवाददाताओं से बातचीत में श्रीमती शालू जिन्दल ने कहा,“प्राकृतिक खेती की ‘पूर्वजों की ओर चलो’ की सोच के साथ हमें पूरा विश्वास है कि ऐसे किसान जो इसे अपनाएंगे, वे कैंसर, पाचनतंत्र से जुड़ी बीमारियों और स्नायु संबंधी रोगों की रोकथाम में क्रांतिकारी भूमिका निभाएंगे।”
    ‘जिन्दल कृषि सेवा’ कार्यक्रम के पहले चरण में ही अंगुल जिले के 2,000 से अधिक किसानों को लाभ होगा। जिला प्रशासन और राज्य सरकार के सहयोग से इसका विस्तार पूरे जिले में किया जाएगा।
    श्रीमती जिन्दल ने कहा, “हम ओडिशा के कोने-कोने तक इस सेवा को पहुंचाना चाहते हैं, जिस कार्य में प्राकृतिक खेती करने वाले हमारे किसान ही प्रेरणा के स्रोत के रूप में कार्य करेंगे।”
    महिला किसानों से बात करते हुए उन्होंने ड्रमस्टिक (सहजन) और उसके पत्तों को भोजन में शामिल करने और रिफाइंड तेल, मैदा और चीनी को पूरी तरह छोड़ने प

    Post Views: 525

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबालको ने कर्मचारियों के परिवार को दिखाया विश्वस्तरीय एल्यूमिनियम उत्पादन
    Next Article ED की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, सुकमा कांग्रेस कार्यालय भवन और कवासी लखमा की संपत्ति अटैच
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बालको अस्पताल में नई फार्मेसी का शुभारंभ, क्षेत्रीय मरीजों को मिलेगी आसानी से दवा…

    February 19, 2026

    कलौंजी खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है जानिए सेवन करने का ये सही तरीका…

    February 19, 2026

    कृषि मंत्री ने किया हैरान ’मामा’ का अनूठा संकल्प बढ़ाएगा मान, बोले- स्वागत करने आओ तो फोटो लेकर आओ…

    February 19, 2026

    गगनयान मिशन में बड़ी कामयाबी चंडीगढ़ में पैराशूट का अग्नि परीक्षण, ऐसे लैंड करेंगे भारतीय एस्ट्रोनॉट्स…

    February 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बालको अस्पताल में नई फार्मेसी का शुभारंभ, क्षेत्रीय मरीजों को मिलेगी आसानी से दवा…
    • कलौंजी खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है जानिए सेवन करने का ये सही तरीका…
    • कृषि मंत्री ने किया हैरान ’मामा’ का अनूठा संकल्प बढ़ाएगा मान, बोले- स्वागत करने आओ तो फोटो लेकर आओ…
    • गगनयान मिशन में बड़ी कामयाबी चंडीगढ़ में पैराशूट का अग्नि परीक्षण, ऐसे लैंड करेंगे भारतीय एस्ट्रोनॉट्स…
    • खनिज संपदा से समृद्ध प्रदेश के विकास में निभाएं अहम भूमिका सीएम साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?