
आईटीआई वेल्डर डिप्लोमा धारकों के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। रायपुर की पीक्सीडिया टेक लैब एलएलपी कंपनी द्वारा 70 पदों पर पात्र लोगों की भर्ती की जाएगी। यह सभी भर्तियां जिला रोजगार स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग में आयोजित प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से होंगी। यह पद केवल पुरुषों के लिए है, इसमें महिलाएं भाग नहीं ले सकती हैं।
प्लेसमेंट 22 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। यहां सुबह 10.30 बजे इंटरव्यू का कार्य शरू हो जाएगा। इंटरव्यू पीक्सीडिया टेक लैब एलएलपी रायपुर के अधिकृत लोगों द्वारा लिया जाएगा। यहां वेल्डर के 70 पदों के लिए 10वीं या 12वीं पास आईटीआई वेल्डर डिप्लोमा धारकों का इंटरव्यू लिया जाएगा। चयन होने के बाद उम्मीदवार का का नियुक्ति स्थल कुम्हारी रायपुर होगा।
18 साल से अधिक उम्र के लोग कर सकते हैं आवेदन
दरअसल कंपनी को वेल्डर के 70 पदों पर भर्ती की जानी है। इसमें वेल्डर अनस्किल्ड के लिए 50 पद निर्धारित किए गए हैं। इसमें 18-30 साल तक के युवा आवेदन कर सकते हैं। इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास कम से कमर 10वी या 12वीं पास होने के साथ-साथ आईटीाई वेल्डर का डिप्लोमा जरूर होना चाहिए। वहीं दूसरा पद वेल्डर स्किल्ड का है। इसके लिए 20 पद निर्धारित किए गए हैं। इन पदों पर 18-50 साल के लोग आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 10वी या 12वीं के साथ ही आईटीआई का डिप्लोमा होना जूरी है।
अनुभव को दी जाएगी वरीयता
इन पदों पर काम करने का अनुभव रखने वालों को वरीयता दी जाएगी। वेल्डर अनस्किल्ड के लिए 1 साल और वेल्डर स्किल्ड के पदों के लिए 5 साल से अधिक का अनुभव मांगा गया है। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय दुर्ग में संपर्क कर सकते हैं।